

चतरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी शकालीचरण सिंह ने आज बारियतु प्रखंड के 13 गावों में सघन जनसंपर्क अभियान के द्वारा लोगों से चतरा में पुनः कमल खिलाने की अपील किया। भाजपा प्रत्याशी के जनसंपर्क कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए I
कालीचरण सिंह ने गोनिया, गढ़गोभा, बालूभांग, हरेनटोपा, लाटू, फूलसू, दिसरी, ढाड़ा, सालवे, रेंची, पिपराडीह, रहिया, बारियातु में सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता को संबोधित करते हुए ने कहा कि वे चतरा लोकसभा क्षेत्र के जिस-जिस गाँव जा रहे है वहां लोगों का भाजपा के लिए प्यार और सम्मान देख उन्हें समझ आ रहा है कि इस क्षेत्र की जनता ने फिर से चतरा में भाजपा को जीत दिलाने का मन बना लिया है I
इंडिया आलयंस के नेता सिर्फ़ और सिर्फ़ लूट खसोट के कार्य में लगे है इन्हें आमजन के दुख-दर्द से कोइ लेना देना नहीं है भ्रष्टाचार उनके नस-नस में है इन्होंने सिर्फ़ अपना ही विकास किया है इन्होंने सत्ता में रह कर प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है इनका सिर्फ़ एक ही उद्देश्य है कि वे किस तरह सत्ता प्राप्त कर सकें और ये वो लोग हैं जो सत्ता पाने के लिए धन बल से लेकर हर हथकंडा अपनाने से नहीं चूक रहे हैं दूसरी और भाजपा है जिसकी प्राथमिकता में ही आमजन का विकास और कल्याण शामिल है ! भाजपा प्रत्याशी कलीचरण सिंह ने आज चतरा संसदीय क्षेत्र के फ़ुलसू पंचायत के करमा गाँव में लोगों के साथ ज़मीन पर बैठ कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें मोदी सरकार की योजनाओं के बारे विस्तृत जानकारी भी दिया I
