
चतरा। लकलकवानाथ मंदिर परिसर से शुक्रवार को 56 श्रद्धालुओं का विशाल जत्था बनारस, अयोध्या, आगरा, मथुरा, वृंदावन, श्री खाटू श्याम जी, सालासर बालाजी, प्रयागराज समेत प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन को रवाना हुआ। यात्रा का संचालन सुशांत सिन्हा व मनोज गुप्ता ने किया।शुभारंभ समारोह में धार्मिक उमंग छाया रहा। युवा समाजसेवी व भावी नगर अध्यक्ष प्रत्याशी अभिषेक निषाद ने नेताओं को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और फीता काटकर वाहन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा, “ऐसी यात्राएं समाज में भाईचारा, सद्भाव व आध्यात्मिक जागरण लाती हैं।” सभी की सुरक्षित यात्रा की कामना की।मौके पर विनीत केसरी, पप्पू यादव, दीपक शर्मा, कृष्णा साहू, पुरुषोत्तम पांडे, डब्बू, गजेंद्र कुमार राहुल, अंकित सिंहा, सुजीत सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे। जय श्री श्याम के उद्घोषों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। भगवान से यात्रा सफलता व मंगल दर्शन की प्रार्थना की गई।
