
कान्हाचट्टी/चतरा :-राजपुर थाना परिसर में बुधवार को थाना प्रभारी संदीप कुमार के स्थानांतरण होने पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अंचल अधिकारी मनोज गोप एवं प्रमुख इंदु कुमारी उपस्थित हुए। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई।इस अवसर पर थाना प्रभारी के डेढ़ वर्षो के बेहतर कार्य को याद कर उपस्थित लोगों के आंखों से आशु छलक पड़े।इस भावुक पलों का साक्षी राजपुर थाना परिसर में उपस्थित लोग बने।संदीप कुमार के विदाई समारोह के दौरान माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। उनके कार्यकाल के दौरान जनता के साथ उनके मधुर व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा की हर तरफ चर्चा रही। जैसे ही उनके प्रस्थान का समय आया, उपस्थित सभी लोगों के चेहरों पर उदासी साफ झलक रही थी। मौके पे उपस्थित आंचल अधिकारी मनोज गोप ने कहा कि जो भी सरकारी सेवक रहते हैं उनका स्थानांतरण एक प्रक्रिया है। प्रमुख इन्दु कुमारी ने कही की सन्दीप कुमार एक सुलझे हुए अफसर थे।कार्यक्रम में सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।
