
कान्हाचट्टी /चतरा : प्रखंड के राजपुर पंचायत के बुद्धिगढ़ गांव में आंगनबाड़ी मरम्मती कार्य में अनियमितता का मामला सामने आया है। बुद्धिगढ़ में बन रहे आंगनबाड़ी मरम्मती का कार्य कुल 2 लाख 90 हजार की कुल राशि से किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी में घोर अनियमितता बरती जा रही है। मरम्मती के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति किया जा रहा है। जब ग्रामीणों ने इसकी जानकारी लेने की कोशिश की, तो कार्य में लगे मजदूरों ने बताया कि उन्हें ठिकेदार के द्वारा कहा गया है कि ऐसे ही काम करना है, कोई कुछ भी कहे, कहते रहें।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि आंगनबाड़ी मरम्मती कार्य में जमकर अनियमितता की जा रही है। उन्होंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी मरम्मती कार्य में गुणवत्ता की कमी है। निर्माण सामग्री में भी अनियमितता की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कार्य में लगे ठेकेदार और अधिकारियों की मिलीभगत से यह अनियमितता की जा रही है।
इस मामले में अभी तक किसी भी अधिकारी का बयान नहीं आया है। ग्रामीणों की मांग है कि इस मामले की जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
कान्हाचट्टी संवाददाता,नितेश कुमार सिंह
