Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जोबिया तालाब में 13 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, ननिहाल पक्ष पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग, दोस्तों की बदली बयानबाजी से गहराया शक; परिजनों ने जताई साजिश की आशंका, प्रशासन से की न्याय की मांग
    Hazaribagh News

    जोबिया तालाब में 13 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, ननिहाल पक्ष पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग, दोस्तों की बदली बयानबाजी से गहराया शक; परिजनों ने जताई साजिश की आशंका, प्रशासन से की न्याय की मांग

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग | रोमी अलगडीहा के जोबिया तालाब में रविवार सुबह 11 बजे एक 13 वर्षीय किशोर जीशान रजा की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जिशान रजा, पिता इसराहुल अंसारी निवासी रोमी अलगडीहा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, जिशान रजा शनिवार शाम अपने तीन-चार दोस्तों के साथ नदी की ओर गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की। शनिवार सुबह सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद यह देखा गया कि वह चार लड़कों के साथ पबरा रोड से मंडई रोड की ओर जा रहा था। परिजनों और मोहल्ले वालों ने जब बच्चों से पूछताछ की, तो पहले उन्होंने अलग-अलग बातें बताईं। बाद में दबाव पड़ने पर उन्होंने बताया कि वे लोग जोबिया तालाब नहाने गए थे, जहां जिशान रजा एक लड़के के कंधे पर बैठा था। संतुलन बिगड़ने पर तालाब में डूब गया। हालांकि, मृतक के पिता इसराहुल अंसारी और दादी सकीना खातून ने इसे सामान्य हादसा मानने से इनकार करते हुए, जिशान रजा के ननिहाल पक्ष पर साजिशन हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि जिशान को जानबूझकर तालाब में डुबाया गया। करीब 11 बजे तक ग्रामीणों और बचाव दल के सहयोग से तालाब से जीशान की लाश निकाली गई। घटना के बाद रोमी अलगडीहा में मातम पसरा हुआ है और लोगों में आक्रोश है। परिवार ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय पेलावल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रविवार देर शाम रोमी कब्रिस्तान में जिशान रजा को सुपुर्दे खाक किया गया।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका !

    February 3, 2026

    Hazaribagh, jharkhand : खिरगांव में मस्जिद-ए-ताजुश्शरिया का भव्य उद्घाटन, आस्था और एकता का संदेश,टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय लोग रहे मौजूद, मस्जिद बनेगी क्षेत्र का आध्यात्मिक केंद्र

    January 31, 2026

    10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत निर्माण में योगदान का किया आह्वान

    December 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    • Chatra/Jharkhand : Revamped सीआरएस पोर्टल पर जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म निबंधन को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा में पुलिस का धमाका: 113 एकड़ अफीम की फसल को जड़ से उखाड़ फेंका! February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.