Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » हथियार और ड्रग्स की सीमा पार सप्लाई के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार: आलोक कुमार दूबे,; महासचिव झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी
    Plamu News

    हथियार और ड्रग्स की सीमा पार सप्लाई के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार: आलोक कुमार दूबे,; महासचिव झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा राज्य में बढ़ती हथियारों और रंगदारी की घटनाओं पर किए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह मामला केवल बयानबाजी का विषय नहीं है, बल्कि इसका मूल कारण केंद्र सरकार की नीतियों और नियंत्रण में विफलता है।

    आलोक कुमार दूबे ने कहा, “कौवा कान लेके भाग गया ,यही कहावत बाबूलाल चरितार्थ कर रहे हैं। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार और गोलियों की सप्लाई हो रही है, और इसका इस्तेमाल व्यापारियों और व्यवसायियों को डराने और रंगदारी वसूलने के लिए किया जा रहा है। अगर सीमा पार से हथियार, आतंकवादी और ड्रग्स की सप्लाई हो रही है, तो इसके लिए केन्द्र सरकार और गृह मंत्रालय पूरी तरह जिम्मेदार हैं।”

    उन्होंने कहा कि प्रदेश के व्यापारी वर्ग और आमजनों को किसी प्रकार का कोई भय या संकट नहीं होने दी जाएगी।भाजपा को अफवाह फ़ैलाने और जनता को दिगभ्रमित करने में महारथ हासिल है। जहां जहां भाजपा कि सरकार है वहां गुण्डा राज्य कायम है और इसका सीधा असर बिहार के चुनाव में देखने को मिलेगा।

    आलोक कुमार दूबे ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसके सीमा सुरक्षा और खुफिया तंत्र की गंभीर विफलता ने अपराधियों को खुला अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा, “अगर पुलिस का उच्च स्तर पर उद्देश्य भी रंगदारी वसूली बन चुका है, तो आम नागरिक और व्यापारी किस सुरक्षित वातावरण में रहेंगे? केंद्र सरकार को इस गंभीर सुरक्षा संकट पर तुरंत जवाब देना होगा।”

    उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस केन्द्र सरकार पर लगातार दबाव बनाएगी, और सभी आवश्यक कदम उठाए जाने की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, व्यापारियों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाना चाहिए, और खुफिया तंत्र और सुरक्षा एजेंसियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

    आलोक कुमार दूबे ने यह भी कहा कि कांग्रेस प्रदेश और देश के व्यापारियों, आम नागरिकों और युवाओं की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाती रहेगी और केंद्र सरकार को अपराध और आतंक के खिलाफ कठोर नीति अपनाने के लिए बाध्य करेगी।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    जातीय जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग, 16 सितंबर को लोकभवन तक कांग्रेस का पैदल मार्च

    September 12, 2026

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भराठी बंदूक समेत बारूद बरामद November 5, 2026
    • अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट November 4, 2026
    • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा November 4, 2026
    • नौकरी दिलाने के नाम पर खाली कर रहे थे लोगों के बैंक खाते, चतरा पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार November 3, 2026
    • कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा November 3, 2026
    • नावाड़ीह बेल मोड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: पांच लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार November 2, 2026
    • विकसित भारत-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश November 2, 2026
    • लावालौंग के हेडुम में 25 दिवसीय बेंत/बांस प्रशिक्षण शुरू, ग्रामीण युवा बनेंगे आत्मनिर्भर,मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड की विशेष घटक योजना, JVK चतरा कर रहा संचालन November 2, 2026
    • विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने रखे विचार, राजनंदनी कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान November 2, 2026
    • चतरा की आवाज दिल्ली के रामलीला मैदान से गूंजी, अरुण कुमार सिंह ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में उठाया लोकतंत्र का मुद्दा November 1, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.