Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » हजारीबाग साहित्य जगत में नई रोशनी — अनंत ज्ञान की दो कृतियों का भव्य विमोचन
    Hazaribagh News

    हजारीबाग साहित्य जगत में नई रोशनी — अनंत ज्ञान की दो कृतियों का भव्य विमोचन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग, संवाददाता। हजारीबाग के साहित्य प्रेमियों के लिए रविवार का दिन यादगार बन गया, जब युवा कवि और लेखक अनंत ज्ञान की दो नई पुस्तकें — अंग्रेज़ी कविता संग्रह “You Are Not Eligible” और लघुकथा संग्रह “आधा सूरज” — का भव्य विमोचन हुआ। यह आयोजन झारखंड जन संस्कृति मंच, हजारीबाग के तत्वावधान में मिरेकल कोचिंग सेंटर के सभागार में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार प्रमोद रंजन उपस्थित थे। दीप प्रज्वलन से आरंभ हुए इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न साहित्यकारों, कवियों और पाठकों की बड़ी उपस्थिति रही।मुख्य अतिथि प्रमोद रंजन ने कहा कि “अनंत ज्ञान की लेखनी में आधुनिकता और परंपरा का सुंदर समन्वय झलकता है। उनकी रचनाएँ आत्मा को छू जाती हैं और आज के समय की जमीन से जुड़ी हैं।” वहीं अध्यक्षीय संबोधन में सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि “अनंत जैसे युवा लेखक समाज की नई सोच और संवेदना के प्रतीक हैं। उनके शब्दों में प्रकृति, समाज और मनुष्य का संवाद स्पष्ट रूप से महसूस होता है।”डॉ. प्रमिला गुप्ता ने अनंत की कविताओं को आत्मसंवाद की गहराई बताया, जबकि पूनम त्रिवेदी ‘शलाघ्या’ ने उनकी लेखनी को “मानवीय अनुभवों और संवेदनाओं का जीवंत प्रतिबिंब” कहा। अन्य वक्ताओं में सुप्रिया रश्मि, डॉ. साकेत पाठक, विजय राणा, मेजर संजय कुमार, अरविंद झा, टीपी पोद्दार, आसिफ़ इक़बाल, राजश्री और वासुदेव पंडित शामिल रहे।अपने वक्तव्य में लेखक अनंत ज्ञान ने कहा, “मेरी ये दोनों पुस्तकें मेरे जीवन और संघर्षों की झलक हैं। ‘You Are Not Eligible’ मेरे भीतर के प्रश्नों की यात्रा है, जबकि ‘आधा सूरज’ अधूरे सपनों और संघर्षों की कहानी कहती है।”कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रमिला गुप्ता ने किया और धन्यवाद ज्ञापन शंकर गुप्ता ने दिया। आयोजन की सफलता में वासुदेव पंडित, पीयूष कुमार और शंकर गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट!

    July 21, 2026

    कटकमसांडी के खुटरा पंचायत में नशा मुक्त जागरूकता अभियान के तहत आयोजित टूर्नामेंट का समापन, विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित

    July 13, 2026

    Hazaribagh News : बच्चों की छोटी बचत बनी बड़ी मदद, मिलेनियम पब्लिक स्कूल ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियां

    July 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने हेरुआ डैम, पिक्चर टाइम थियेटर, महादेवी वर्मा महिला कॉलेज एवं छठ तालाब का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश August 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.