Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) स्टेडियम, धुर्वा, राँची में आगामी 30 नवंबर 2025 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच के पहले मुकाबले के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक
    Ranchi News

    झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) स्टेडियम, धुर्वा, राँची में आगामी 30 नवंबर 2025 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच के पहले मुकाबले के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को कार्यालय कक्ष में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) स्टेडियम, धुर्वा, राँची में आगामी 30 नवंबर 2025 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच की वनडे के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्रिकेट मैच के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करना था।बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, श्री राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक राँची, श्री पारस राणा, पुलिस अधीक्षक यातायात राँची, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची, श्री उत्कर्ष कुमार, JSCA के अध्यक्ष श्री अजय नाथ शाहदेव, सचिव श्री सौरभ तिवारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    क्रिकेट मैच के दौरान अपेक्षित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

    उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने बैठक में क्रिकेट मैच के दौरान अपेक्षित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। उन्होंने विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर क्रमवार चर्चा की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं ताकि दर्शकों और खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त ने यह भी आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन JSCA को हर संभव सहयोग प्रदान करेगा ताकि यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच राँची में भव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि यह आयोजन न केवल खेल प्रेमियों के लिए यादगार हो, बल्कि राँची की छवि एक उत्कृष्ट मेजबान के रूप में और मजबूत हो। JSCA के अध्यक्ष श्री अजय नाथ शाहदेव ने जिला प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की समन्वित तैयारियां आयोजन की सफलता को सुनिश्चित करेंगी। सचिव श्री सौरभ तिवारी ने भी इस अवसर पर स्टेडियम की तैयारियों और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी साझा की।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Ranchi News : कोयला मंत्रालय द्वारा सीसीएल मुख्यालय में राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन की व्यापक समीक्षा

    May 13, 2026

    Ranchi News : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय ख़रीफ़ कर्मशाला का हुआ आयोजन

    May 11, 2026

    Ranchi News : गर्मी में ब्लैक कोट की मार से राहत? केंद्र ने वकीलों के ड्रेस कोड पर बड़ा कदम उठाया!

    May 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लावालौंग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश June 21, 2026
    • Chatra News : 15 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला,प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल पर जांच June 21, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित June 21, 2026
    • Chatra News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम June 21, 2026
    • Chatra News : 60 लाख रु मूल्य के 277 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद June 20, 2026
    • Chatra News : फौजी के घर लाखों की चोरी, चंद घंटों में ही बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना ! June 20, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में राजद को बड़ा झटका, प्रखण्ड महासचिव राजेश कुमार दास भाजपा में शामिल June 20, 2026
    • Chatra News : मदगड़ा पंचायत सचिवालय में चतुर्थ वर्षगांठ समारोह आयोजित, मैट्रिक एवं इंटर टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित June 20, 2026
    • Chatra News : नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश, खेलो इंडिया सेंटर एवं आवासीय फुटबॉल केंद्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक भाग June 20, 2026
    • Chatra News : नक्सली संगठन एमसीसी के नाम पर अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार, तीन निरुद्ध June 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.