Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » अवैध अफीम–पोस्ता की खेती की विनष्टीकरण के बिन्दू पर समीक्षात्मक बैठक
    Chatra News

    अवैध अफीम–पोस्ता की खेती की विनष्टीकरण के बिन्दू पर समीक्षात्मक बैठक

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिले में अवैध अफीम–पोस्ता की खेती पर प्रभावी नियंत्रण एवं इसके पूर्ण विनष्टीकरण को लेकर आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में नारकोटिक्स समन्वय केंद्र (NCORD) कि जिला स्तरीय समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि अभियान को गति देने के लिए प्रखंड स्तर पर कम से कम दो बार बैठक कर ठोस रणनीति बनाई जाए।

    बैठक में बताया गया कि पूर्व वर्षों में पोस्ता–अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध विनष्टीकरण में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। इसी क्रम में आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से 03 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक जिले भर में विशेष “Pre Cultivation Drive (पूर्व खेती अभियान)” चलाया जा रहा है। इस दौरान नुक्कड़ नाटक, गीत–नाट्य, संवाद कार्यक्रमों के साथ पंचायत एवं ग्राम स्तर पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण स्तर पर लोगों को अवैध खेती के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा सके।

    बैठक में पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने सख्त लहजे में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अवैध पोस्ता–अफीम की खेती में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि “जिन क्षेत्रों में अवैध खेती पाई जाती है और वहां समय पर कार्रवाई नहीं होती, ऐसी स्थिति में संबंधित थाना प्रभारी की जवाबदेही तय की जाएगी।” उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य चतरा को अवैध अफीम–पोस्ता की खेती से पूरी तरह मुक्त करना है। इसके लिए ड्रोन और अन्य आधुनिक उपकरणों के माध्यम से खेती वाले इलाकों की सतत निगरानी करें।

    उपायुक्त ने भी स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी सूरत में जिले में अफीम–पोस्ता की खेती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर अभियान को प्रभावी एवं परिणाममुखी बनाने पर बल दिया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : एसआईआर को लेकर सिमरिया एसडीओ ने की समीक्षा बैठक,अनमैप मतदाताओं को पुनः मैप करने का निर्देश

    June 6, 2026

    Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में भाजपा पार्टी की मंडल संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    चतरा पुलिस ने बड़े हादसे की योजना किया नाकाम, अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर अपराधी को हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

    June 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : एसआईआर को लेकर सिमरिया एसडीओ ने की समीक्षा बैठक,अनमैप मतदाताओं को पुनः मैप करने का निर्देश June 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग प्रखण्ड में भाजपा पार्टी की मंडल संगठनात्मक बैठक संपन्न June 6, 2026
    • चतरा पुलिस ने बड़े हादसे की योजना किया नाकाम, अंतरराज्यीय गिरोह के चार शातिर अपराधी को हथियारों के साथ किया गिरफ्तार June 6, 2026
    • चतरा अस्पताल की लापरवाही पर SD0 का शिकंजा, महिला मरीजों को रेफर करना पड़ा June 6, 2026
    • Chatra News : विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया गया June 5, 2026
    • Chatra News : सिमराडीह में नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, बिजली व्यवस्था होगी बेहतर June 5, 2026
    • Chatra News : विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रभात फेरी, पौधारोपण, शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन June 5, 2026
    • Chatra News : विकलांगता को नहीं बनने दिया बाधा, बीरेंद्र कुमार ने किया रक्तदान, पेश की मानवता की मिसाल June 4, 2026
    • Chatra News : सदर अस्पताल चतरा में अत्याधुनिक आईसीयू सेवा का शुभारंभ, गंभीर मरीजों को जिले में ही मिलेगा बेहतर उपचार June 4, 2026
    • नशीले जाल का खुलासा: कुंदा थाना इलाके से 2.132 किलो अफीम जब्त June 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.