Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra:-तेज रफ्तार कार ने दो खड़ी बाइक को मारी टक्कर, पांच घायल गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव स्थित मुख्य चौक की घटना
    Chatra News

    Chatra:-तेज रफ्तार कार ने दो खड़ी बाइक को मारी टक्कर, पांच घायल गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव स्थित मुख्य चौक की घटना

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर गांव स्थित मुख्य चौक में शनिवार के करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार ने दो बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया।इस घटना में तीन बच्चे व दो महिला को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बच्चे व महिलाएं घायल हो गई। घायल में एक बच्चा की स्थिति नाजुक बताया जा रहा है।जबकि घटना में दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गये।एक बाइक उत्तर प्रदेश निवासी सुधीर सिंह की बताया जा रहा है।सुधीर सिंह फेरी कर अंगूठी बेचने का काम करता है।दूसरी बाइक थाना क्षेत्र के सिन्दूरबे निवासी मेसो उरांव की बताई जा रही है।गंभीर रूप से घायल बच्चों का इलाज रांची में जबकि एक बच्ची व दो महिला का इलाज हजारीबाग में किया जा रहा है।घटना में एक ही घर के तीन सदस्य है जबकि दो अन्य घायलों में विफल साव की पत्नी झमनी देवी व पोखराज साव का पुत्र नीरज कुमार है।आकाश की स्थिति नाजुक बनी हुई है।कार गिद्धौर के मनरेगा बीपीओ राजेश कुमार पासवान चला रहे थे।बताया जाता है की बीपीओ हजारीबाग से गिद्धौर अपने कार्यालय आ रहे थे। इसी क्रम में गांगपुर मुख्य चौक पर झपकी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।सड़क दुर्घटना की जानकारी होते ही थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।घटना के बाद आक्रोशित भीड़ का सामना करना पड़ा।सूचना पर सदर एसडीपीओ अविनाश कुमार,सिमरिया एसडीपीओ अशोक कुमार प्रियदर्शी व सदर थाना प्रभारी लव कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति को सामान्य बनाया।ग्रामीण मुआवजे मांग की वहीं मोड़ पर स्पीड ब्रेकर लगाने व मुआवजा नही मिलने तक कार को अपने कब्जे में रखने पर अड़े थे।एसडीपीओ अविनाश कुमार ,अशोक प्रियदर्शी सदर थाना प्रभारी लव कुमार ने ग्रामीणों से बात चीत किया।इसके बाद लोग शांत हुये।पुलिस ने घायल चालक राजेश कुमार पासवान को इलाज के लिये हजारीबाग भेजा दिया।जबकि। क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने कब्जा में कर लिया।एसडीपीओ की पहल पर गांगपुर मोड़ के समीप तत्काल बैरियर लगाया गया।कहा कि,सड़क पर स्पीड ब्रेकर जल्द बनवाया जायेगा।

    गांगपुर चौक पर अतिक्रमण के कारण कई बार दुर्घटना घट चुकी है। ग्रामीणों ने मुख्य चौक को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग भी किया है। ताकि आने वाला समय में किसी प्रकार की बड़ी दुर्घटना न घटे। बताया जाता है कि कुछ लोगों द्वारा मुख्य चौक को अतिक्रमण कर सड़क को संकीर्ण बना दिया हैं। जिसके कारण आए दिन दुर्घटना घटती रहती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Jharkhand,चतरा नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: अध्यक्ष पद हेतु 22 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 22 वार्डों से 91 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए पर्चे

    February 4, 2026

    ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    February 4, 2026

    ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    February 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Jharkhand,चतरा नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: अध्यक्ष पद हेतु 22 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 22 वार्डों से 91 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए पर्चे February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण February 4, 2026
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.