Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी पर कांग्रेस नेता साजिद अली खान का तीखा प्रहार,राहुल गांधी से पहले करोड़ों कार्यकर्ताओं का सीना छलनी करना पड़ेगा – साजिद
    Hazaribagh News

    राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी पर कांग्रेस नेता साजिद अली खान का तीखा प्रहार,राहुल गांधी से पहले करोड़ों कार्यकर्ताओं का सीना छलनी करना पड़ेगा – साजिद

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग । भाजपा के वरिष्ठ नेता सह प्रवक्ता पिंटू महादेव द्वारा एक राष्ट्रीय टीवी चैनल पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी को छाती पर गोली मारने की धमकी दिए जाने पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष सह कांग्रेस नेता साजिद अली खान ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्र के लिए खतरनाक करार दिया।

    साजिद ने कहा कि राहुल गांधी आज देश के शोषित, वंचित, किसानों और नौजवानों की आवाज बन चुके हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बौखला गई है और इसी हताशा में इस तरह की बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा राहुल गांधी को गोली मारने से पहले हम जैसे करोड़ों कार्यकर्ताओं का सीना गोलियों से छलनी करना पड़ेगा। वे सावरकर नहीं, बल्कि राहुल गांधी हैं, जो किसी परिस्थिति में डरने वाले नहीं।

    साजिद ने इस धमकी को देश में अराजकता फैलाने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि महात्मा गांधी और इंदिरा गांधी को गोली मार दी गई थी। अब क्या भाजपा उसी तरह की घटनाओं को दोहराना चाहती है? देश इसे किसी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगा।

    कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया कि क्या विपक्ष के नेता राहुल गांधी की सुरक्षा के साथ जानबूझकर खिलवाड़ किया जा रहा है और क्या किसी साजिश के तहत उनकी सुरक्षा व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है?

    साथ ही उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पिंटू महादेव जैसे नेताओं पर कोई कार्रवाई न करना भाजपा की हत्यारी मानसिकता और असंवैधानिक चरित्र को उजागर करता है।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका !

    February 3, 2026

    Hazaribagh, jharkhand : खिरगांव में मस्जिद-ए-ताजुश्शरिया का भव्य उद्घाटन, आस्था और एकता का संदेश,टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय लोग रहे मौजूद, मस्जिद बनेगी क्षेत्र का आध्यात्मिक केंद्र

    January 31, 2026

    10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत निर्माण में योगदान का किया आह्वान

    December 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    • Chatra/Jharkhand : Revamped सीआरएस पोर्टल पर जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म निबंधन को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा में पुलिस का धमाका: 113 एकड़ अफीम की फसल को जड़ से उखाड़ फेंका! February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.