आरएनएम कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्राचीन कालीन नालंदा विश्वविद्यालय और राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप का किया भ्रमण।


Chatra : हंटरगंज के आरएनएम डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्राचार्य एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में भूगोल विभाग की व्याख्याता प्रो पूजा सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय शैक्षणिक टूर पर बिहार के प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय और राजगीर स्थित शांति स्तूप का विद्यार्थियों ने अवलोकन किया।देश के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को नजदीक से जानने का मौका मिला।इस प्राचीन धरोहर को नजदीक से जानने के बाद शोध करने की दिशा में सूद मंद साबित होगा।इस दौरान विद्यार्थियों ने नालंदा विश्वविद्यालय और राजगीर का विश्व शांति स्तूप का भ्रमण कर कई बिंदुओं में कुछ जानने की उत्सुकता देखी गई।छात्रों ने सबसे पहले प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहरों को देखा और वहाँ की गौरवशाली शिक्षा परंपरा के बारे में जानकारी प्राप्त कर पूर्व कालीन में देश को विश्व गुरु होने पर गौरवान्ति महसूस किए।इस दिशा में खंडहरों में खोई हुई विश्व स्तरीय पहचान को दुबारा प्राप्त करने की दिशा में कुछ नया आयाम गढ़ने की बात कही गई है।इसके बाद राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप पहुँचे,जहाँ विद्यार्थियों ने बौद्ध धर्म और शांति स्तूप को नजदीक से अवलोकन करने का मौका मिला।स्तूप की कला,कृतियों को देख कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सराहना की गई।राजगीर का शांति स्तूप रत्नागिरी पहाड़ की चोटी पर स्थित है जो लगभग 400 मीटर के ऊंचाई है। वहां पर छात्र– छात्राओं ने रोपवे का उपयोग करके वहां पहुंचे। विद्यार्थियों ने बताया कि इस भ्रमण से उन्हें इतिहास,संस्कृति और परंपरा को नजदीक से जानने का मौका मिला।पूजा सिंह ने इसे छात्रों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक बताया।यह शैक्षणिक भ्रमण मुख्य रूप से स्नातक सेमेस्टर छह के छात्र –छात्राएं मुख्य रूप से शामिल थे। भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर पूजा सिंह , वनस्पति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राखी सिंह,विक्की कुमार आदित्य कुमार , सचिन कुमार,शौर्या कुमारी,आर्यन राज,रिया कुमार,विवेक कुमार , रौशन कुमार,सनी कुमार,रोहित राज,सुरूची कुमारी सहित दर्जनों छात्र–छात्राएं शामिल थे ।