रांची – कृषक मित्रों का चौदह दिनों से चल रहा धरना आज सोमवार को कृषि मंत्री के पहल पर समाप्त हुआ। कृषि मंत्री के साथ वार्ता में कृषक मित्रों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष शशि भगत, प्रदेश महासचिव सुभाष सिंह, सत्यानंद दुबे, दिलेश्वर महतो और अशोक यादव शामिल हुए। कृषि मंत्री धरना समाप्त करने का आग्रह करते हुए कहा कि सरकार कृषक मित्रों को मानदेय लागू करने पर दृढ़संकल्पित है। परंतु मानदेय लागू करने के पूर्व बहुत पहलुओं पर विचार करना होता है जिसमें मंत्री,संबंधित पदाधिकारी एवं सीएम का विचार सहमती लेना आवश्यक होता है इसलिए 29 जूलाई को शुरु हो रहे विधान सभा सत्र के दिन सबों के साथ बैठक होगी जिसमें कृषक मित्र के भी दो नेता शामिल किए जाएंगे। बैठक में कृषक मित्रों को मानदेय लागू करने का मार्ग प्रशस्त होगा। वार्ता से संतुष्ट होते हुए प्रदेश अध्यक्ष शशि भगत ने धरना समाप्त करने का घोषणा किया परंतु अगले वार्ता तक हड़ताल जारी रहेगा।
Related Posts
Add A Comment

