

चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने कान्हाचट्टी प्रखंड मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह को चतरा जिला कृषि विभाग के प्रतिनिधि नियुक्त किए। जितेंद्र सिंह भाजपा के पुराने और मेहनत शील कार्यकर्ता के रूप में लंबे समय से कार्यरत है। वही वर्तमान में भाजपा के कान्हाचट्टी मंडल अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे है। वही काफी समय से कृषि विभाग से जुड़कर सैकड़ों किसानों को कृषि विभाग से मिलने वाले सरकारी लाभ से जोड़ चुके है। कृषि विभाग द्वारा कई किसानों को ट्रैक्टर, कृषि यंत्र, खाद्य, बीज, तथा कई और सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को दिला चुके है। वही अब चतरा जिला कृषि विभाग के सांसद प्रतिनिधि नियुक्त होने के बाद किसानों में काफी उत्साह है। वही मीडिया से बात करते हुए मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि मैं एक किसान का बेटा हु और खुद भी किसानी से जुड़ा हुआ हु। इसलिए में किसानों की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझ सकता हूं। मैं काफी समय से किसानों को सरकारी योजनाओं तथा कृषि विभाग से मिलने वाले लाभ से किसानों को जोड़े रखा हु। आगे भी मेरी यही प्रयास होगी कि मैं निस्वार्थ भाव से अपने किसान भाइयों के लिए कार्य कर सकू, और सरकारी योजनाओं तथा किसानों को मिलने वाले लाभ को लेकर जागरूक करते रहूं। मेरे ऊपर माननीय सांसद काली चरण सिंह द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी गई उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वाह करु।
विकाश कुमार कान्हाचट्टी