Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » समाज सेवा के नए संकल्पों के साथ इनर व्हील क्लब हजारीबाग का 42वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न,मीरा द्विवेदी बनीं नई अध्यक्ष,
    Hazaribagh News

    समाज सेवा के नए संकल्पों के साथ इनर व्हील क्लब हजारीबाग का 42वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न,मीरा द्विवेदी बनीं नई अध्यक्ष,

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग | इनर व्हील क्लब ऑफ हजारीबाग ने शनिवार को होटल ए. के. इंटरनेशनल में अपने 42वें इंस्टालेशन सेरेमनी का भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सत्र 2025-26 के लिए नए पदाधिकारियों का चयन और शपथ ग्रहण किया गया। मीरा द्विवेदी को क्लब की नई अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, वहीं ममता कुमारी को उपाध्यक्ष, भारती सहाय को सचिव, रीता बग्गा कोषाध्यक्ष, प्रियंका भारती आई.एस.ओ., और ज्योति श्रीवास्तव को संपादक के रूप में चुना गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं रामगढ़ की पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन सरमिष्टा दत्ता एवं पूर्व अध्यक्ष रीता लाल, जिन्होंने नए सदस्यों को कॉलर पहनाकर पदभार ग्रहण कराया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज के उत्थान में क्लब की भूमिका पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर क्लब की ओर से वर्षभर चलने वाली समाजसेवी योजनाओं की भी घोषणा की गई। अध्यक्ष मीरा द्विवेदी ने कहा कि इस सत्र में क्लब का प्रमुख उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन अभियान और नशा मुक्ति जागरूकता होगा। साथ ही वृद्धाश्रम, दिव्यांग बच्चों, अनाथालयों में सहायता, महिला स्वास्थ्य और स्वच्छ पेयजल पर भी कार्य किया जाएगा। क्लब ने ‘हर सदस्य, दो पेड़’ के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण की पहल की शुरुआत भी समारोह के दौरान की। कार्यक्रम का संचालन रीता ने किया। इस अवसर पर रामगढ़ से ममता अग्रवाल, रंजू, मीना शेखर, डॉ. उषा सिंह, मीना सहाय, उमा लाल, उर्मिला नायक, रजनी कुमारी, अनिता, संगीता, स्वरनजीत कौर सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh News : लव ट्रायंगल, शराब की पार्टी और पेसमेकर वाला खौफनाक कातिल! जानिए कैसे दोस्त ने ही लिखी विकास की मौत की स्क्रिप्ट!

    July 21, 2026

    कटकमसांडी के खुटरा पंचायत में नशा मुक्त जागरूकता अभियान के तहत आयोजित टूर्नामेंट का समापन, विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित

    July 13, 2026

    Hazaribagh News : बच्चों की छोटी बचत बनी बड़ी मदद, मिलेनियम पब्लिक स्कूल ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियां

    July 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तैयारियां पूरी August 8, 2026
    • मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम August 7, 2026
    • आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान August 7, 2026
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.