चतरा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी। एक-एक कर लोगों द्वारा अपनी-अपनी समस्यओं को लेकर उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में मिल उन्हें समस्याएं सुनाया। समस्याओं में मुख्य रूप से पेंशन, राशन कार्ड, आवास, अवैध निर्माण, अतिक्रमण, पारिश्रमिक भुगतान, स्वास्थ्य संबंधित मामले, अवैध जमाबंदी, भूमि विवाद समेत अन्य मामले शामिल है। उपायुक्त ने आमजनों से समस्याओं से जुड़े आवेदन लेते हुए जल्द उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा जताया।
Related Posts
Add A Comment


