Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, चारू कान्हाचट्टी की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित,छात्राओं की मूलभूत आवश्यकताओं एवं विद्यालय विकास पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    Chatra News

    एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, चारू कान्हाचट्टी की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित,छात्राओं की मूलभूत आवश्यकताओं एवं विद्यालय विकास पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस), चारू कान्हाचट्टी की जिला स्तरीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय की बुनियादी आवश्यकताओं, संसाधनों की उपलब्धता एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण सृजित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। ईएमआरएस भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना है, जो अनुसूचित जनजाति के छात्रों को कक्षा 6 से 12 तक नि:शुल्क, आवासीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करती है। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय को जुलाई माह में  सीबीएसई से मान्यता प्राप्त हो जाएगा एवं एनईएसटीएस द्वारा संचालित किया जाता है। वर्तमान में विद्यालय में 92 छात्राएं निवासरत हैं, जबकि इसकी क्षमता 480 छात्रों की है।

    बैठक में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

    बिजली आपूर्ति सुदृढ़ीकरण: वर्तमान 30KW सौर ऊर्जा व्यवस्था अपर्याप्त होने के कारण ट्रांसफार्मर स्थापना की स्वीकृति दी गई वहीं खेल मैदान का निर्माण: छात्राओं के शारीरिक विकास हेतु खेल मैदान विकसित किया जाएगा। पुस्तकालय स्थापना: शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता हेतु पुस्तकालय निर्माण का निर्णय लिया गया। स्वास्थ्य सुविधाएं: विद्यालय में स्टाफ नर्स की अनुपस्थिति को देखते हुए बाह्य चिकित्सा सहायता से नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाने का निर्देश दिया गया। संसाधनों की खरीद: आवश्यक सामग्री जैसे गद्दे, फर्नीचर, विज्ञान प्रयोगशाला उपकरण, खेल सामग्री, कंप्यूटर, आरओ सिस्टम, सीसीटीवी आदि की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने विद्यालय के छात्राओं के लिए एक सुरक्षित, आधुनिक एवं प्रेरक शैक्षणिक परिसर बनाने की दिशा में त्वरित कार्यवाही हेतु सहमति जताई।उक्त बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्रा, सिविल सर्जन दिनेश कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी शिशिर पंडित समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    रोज की मौतों का दर्द मिटाया: सांसद के हाथों चतरा को मिलीं उम्मीद की दो एम्बुलेंसें!

    May 3, 2026

    Chatra News : आजसू प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट,जन समस्याओं को रखा प्रमुखता से

    May 2, 2026

    Chatra News : जिला निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्रगति में तेजी लाने के निर्देश

    May 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • रोज की मौतों का दर्द मिटाया: सांसद के हाथों चतरा को मिलीं उम्मीद की दो एम्बुलेंसें! May 3, 2026
    • Chatra News : आजसू प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट,जन समस्याओं को रखा प्रमुखता से May 2, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्रगति में तेजी लाने के निर्देश May 2, 2026
    • Chatra News : पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत राजपुर पंचायत में ग्राम सभा शिविर आयोजित। May 2, 2026
    • Chatra News : कुंदा प्रखंड में उपायुक्त का औचक निरीक्षण: सफाई व्यवस्था पर नाराजगी, अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश May 2, 2026
    • Chatra News : कुदरत की कहर से वज्रपात से चार जानवरों की मौत, पशुपालक को भारी नुकसान May 2, 2026
    • Chatra News : रक्त की बूंदों से जन्मदिन को बना दिया जीवन रक्षक युवाओं ने बिरजू तिवारी के सम्मान में दिल जीत लिया! May 2, 2026
    • Chatra News : जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‘सेल्फ एन्यूमरेशन’ का शुभारंभ, सांसद व उपायुक्त ने की सहभागिता May 1, 2026
    • Chatra News : तेज रफ्तार का कहर: सिमरिया में सड़क हादसे में महिला की मौत, मुआवजे को लेकर जाम April 30, 2026
    • Chatra News : आंधी-तूफान में कच्चा मकान धराशायी, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार April 30, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.