Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मानसून में सतर्कता को लेकर उपायुक्त ने शुक्रवार को देर शाम अधिकारियों के साथ किया बैठक!मानसून में सतर्कता को लेकर जलप्रपात क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर प्रतिबंध
    Chatra News

    मानसून में सतर्कता को लेकर उपायुक्त ने शुक्रवार को देर शाम अधिकारियों के साथ किया बैठक!मानसून में सतर्कता को लेकर जलप्रपात क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर प्रतिबंध

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री ने शुक्रवार को देर शाम उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम,सभी अंचल अधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ जिले में भारी बारिश व बज्रपात को लेकर आपदा से संबंधित ऑनलाइन बैठक की।

    बैठक में उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार श्री हेमंत सोरेन के द्वारा समीक्षा बैठक की गई है जिसमें उन्हें भारी बारिश और आगामी मानसून में सतर्कता को लेकर जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने की बात कही।आमजन की सुरक्षा, राशन-पानी, शेल्टर, आदि हेतु आवश्यक कदम उठाने हेतु कई दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं। सभी अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अलर्ट मोड में रहें और यह सुनिश्चित करें कि राशन कार्ड धारकों को राशन समय पर मिले। उपायुक्त ने सभी प्रखंड क्षेत्रों के वर्तमान स्थिति और  जानमाल की क्षति की प्रखंडवार जानकारी सभी संबंधित अधिकारियों से ली। उन्होंने कहा बारिश या बज्रपात के कारण जिन भी लोगों का घर गिरा है उसे वैकल्पिक तौर पर रहने की व्यवस्था की जाय। जानमाल की क्षति से संबंधित डेटा भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सभी अंचल व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को कहा अपने अपने क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करें।

    सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी वेनम दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त का निर्देश

    गर्मी एवं वर्षा ऋतु के दौरान सर्पदंश (सांप के काटने) की घटनाओं में संभावित वृद्धि को देखते हुए  सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) में एंटी वेनम दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त ने निर्देशित किया कि प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी वेनम दवा की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। जिन केंद्रों पर दवा का स्टॉक सीमित है, वहाँ तत्काल आपूर्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। प्रत्येक प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 24×7 आकस्मिक सेवा उपलब्ध रहे। उपायुक्त ने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता अभियान चलाकर सर्पदंश से बचाव एवं प्राथमिक उपचार की जानकारी दी जाए ताकि समय पर इलाज संभव हो सके।

    मानसून में सतर्कता को लेकर जलप्रपात क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर प्रतिबंध – उपायुक्त का निर्देश

    जिले में लगातार हो रही मूसलधार वर्षा और इसके फलस्वरूप जलप्रपातों (Waterfalls) में जलप्रवाह की तीव्रता को देखते हुए उपायुक्त ने जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। यह निर्णय कई जलप्रपात क्षेत्रों में भूस्खलन, तेज बहाव एवं फिसलन की आशंका को देखते हुए लिया गया है।

    जिले के सभी प्रमुख जलप्रपात क्षेत्रों जैसे तमासीन, गोवा,खैवा बंदारू, मलुदा इत्यादि  में आगंतुकों का प्रवेश आगामी आदेश तक वर्जित रहेगा।संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी संयुक्त रूप से उक्त स्थलों की निगरानी करेंगे।किसी भी प्रकार की पर्यटन गतिविधि, पिकनिक या स्नान पर रोक रहेगी।

    उपायुक्त ने कहा कि पर्यटन स्थल पर सुंदरता के साथ जोखिम भी होता है, विशेष रूप से बारिश के मौसम में। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी है कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
    जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है कि वे निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक रूप से जोखिम न उठाएँ।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग प्रखंड नाजीर की कार्यशैली पर उठी सवाल, अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे मनरेगा कर्मियों का कटा उपस्थिति बीडीओ से की शिकायत

    July 26, 2026

    कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता

    July 25, 2026

    Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग प्रखंड नाजीर की कार्यशैली पर उठी सवाल, अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे मनरेगा कर्मियों का कटा उपस्थिति बीडीओ से की शिकायत July 26, 2026
    • कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता July 25, 2026
    • Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त July 25, 2026
    • ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच हरकत में आए विधायक, लावालौंग-पांकी सड़क निर्माण को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन July 25, 2026
    • लावालौंग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय  की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन,पर्यवेक्षक दयानंद सिंह एवं बैजनाथ प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुई चयन प्रक्रिया July 25, 2026
    • Crime News : मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक करोड़ रु मूल्य का अफीम और अफीम डोडा बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार July 25, 2026
    • गुल्ली मोड़ के पास जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-चौपारण मार्ग किया जाम July 24, 2026
    • कान्हाचट्टी में हिंदू राष्ट्र संगठन की बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा July 23, 2026
    • NEET-UG में वंशिका राज ने लहराया परचम, 626 अंक व AIR 4174 हासिल, समाजसेवी नितीश कुमार ने किया सम्मानित July 23, 2026
    • Crime News : दिनदहाड़े चतरा में महिला से 1.50 लाख की चेन छिनतई, पता पूछने के बहाने वारदात July 22, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.