Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Monday, October 20, 2025
Chatra News

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर उपायुक्त के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा चलाया गया वाहन जांच अभियान, यातायात नियमों के प्रति लोगों को किया गया जागरूक।

 चतरा उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत आज डीटीओ संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में चतरा सदर क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों वाहनों के कागजात, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस आदि कागजातो की जांच की गई। साथ हीं सड़क सुरक्षा के प्रति लोगो को जागरूक भी किया गया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए 11 वाहनो से कुल 11 हज़ार आर्थिक दंड शुल्क वसूला गया। मौके पर दो पहिया वाहन चालको से वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया। इस अभियान में मुख्य रूप से जिला परिवहन कार्यालय के शशि शेखर, सुभाष कुमार, रोड सेफ्टी के धर्मवीर कुमार व पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Leave a Response