Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Monday, October 20, 2025
Chatra News

आजसू कार्यकर्ताओं ने गिद्धौर प्रखंड को सुखाड़ घोषित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

 चतरा/गिद्धौर,आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरणा प्रदर्शन किया प्रदर्शन में गिद्धौर प्रखंड को सुखाड़ घोषित करने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम अंचलाधिकारी जयशंकर पाठक को ज्ञापन सौंपा गया।इस कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय सचिव सह गिद्धौर प्रखंड प्रभारी जागेश्वर दास,जिला प्रवक्ता शिवलाल दांगी,जिला सचिव वैद्यनाथ कुमार दांगी, प्रखंड अध्यक्ष बहादुर दांगी, कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष यदुनंदन पांडेया, प्रखंड कोषाध्यक्ष विनोद ठाकुर, प्रखंड संगठन सचिव पुरुषोत्तम गुप्ता, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष कामदेव दांगी,ओबीसी जिला सचिव सुरेंद्र दांगी,प्रखंड उपाध्यक्ष भुनेश्वर दांगी, सहसचिव ज्ञानी दांगी,जिला कार्यकारिणी सदस्य रामजीत दांगी, विजय दांगी,देवनारायण दांगी,गौतम कुमार,प्रकाश दांगी, व अन्य शामिल थे। 

Leave a Response