एक दर्जन कांवरिया का जत्था देवघर हुआ रवाना। मुखिया ने अंगवस्त्र देकर कांवरियों को किया रवाना
चतरा:गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के मंझगांवां पंचायत पिंडारकोन गाँव से एक दर्जन कांवरियों का जत्था बृहस्पतिवार को देवघर रवाना हुए।पंचायत की मुखिया सरिता देवी ने सभी कांवरिया को अंगवस्त्र दे रवाना किया।इस दौरान मुखिया ने बताया कि पंचायत व प्रखंड में अमन चैन वह अच्छी बारिश की प्रार्थना करेंगे ताकि पंचायत के साथ-साथ संपूर्ण प्रखंड का चौमुखी विकास हो सके।कांवरियों का जत्था बोधगया,राजगीर, पावापुरी,नालंदा खंडहर सहित अन्य दर्शनीय स्थान का भ्रमण करते हुए जत्था सुल्तानगंज पहुंचेगी।जहां श्रद्धालु उत्तरवाहिनी गंगा से विधिवत पूजा अर्चना कर जल उठाएंगे।जिसके बाद कांवरियों का जत्था 110 किलोमीटर पैदल यात्रा करते हुए बाबा नगरी देवघर पहुंचेंगे।जहां बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।इसके बाद बासुकीनाथ,त्रिकुट पर्वत, नौलखा मंदिर,तपोवन, झारखंडी धाम,मां भद्रकाली सहित अन्य दर्शनीय स्थानों का भ्रमण करते हुए कांवरियों का जत्था वापस गांव पहुंचेंगी।जत्था रवाना होने से पूर्व गांव में स्थित दुर्गा मंडप,देवी मंदिर,शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना किया गया।इस दौरान बोल बम,हर हर महादेव,बाबा नगरी दूर है जाना जरूर है के नारे के साथ कांवरियों का जत्था रवाना हुए जत्था में विक्रमजीत सिंह, मिथलेश सिंह, नीरज सिंह, रंजीत राणा, विक्रम पाण्डेय, हीरा सिंह, संतोष गुप्ता, सूरज राणा के साथ महिला पुरुष शामिल हैं।