Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » सिमरिया एसडीओ कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Chatra News

    सिमरिया एसडीओ कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 4, 2025Updated:March 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिमरिया एसडीओ कार्यालय के गोपनीय शाखा में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर आफताब अंसारी को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी सिमरिया एसडीओ सह डीसीएलआर कार्यालय परिसर में हुई, जहां एसीबी की टीम पहले से ही जाल बिछाकर बैठी थी। शिला गांव निवासी अनिल कुमार का एलआरडीसी कार्यालय में एक भूमि विवाद का मामला लंबित था। इस केस का फैसला अनिल कुमार के पक्ष में कराने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर आफताब अंसारी ने 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। घूस की पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपये की डील तय हुई, लेकिन अनिल कुमार ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) से कर दी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने तुरंत जांच शुरू की और जाल बिछाकर ऑपरेटर को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। मंगलवार को अनिल कुमार पहले से तय रकम 10 हजार रुपये लेकर आफताब अंसारी के पास पहुंचे। जैसे ही आफताब ने रुपये लिए, वहां पहले से तैनात एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया, और इस कार्रवाई को देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ जुट गई। पूछताछ में आफताब अंसारी ने पहले तो खुद को निर्दोष बताने की कोशिश की, लेकिन जब एसीबी टीम ने ठोस सबूत दिखाए, तो वह चुप हो गया। गिरफ्तार किया गया आफताब अंसारी सिमरिया के पुंडरा गांव का रहने वाला है। वह लंबे समय से सिमरिया एसडीओ कार्यालय के गोपनीय शाखा में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यरत था। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आफताब को हजारीबाग ले गई, जहां उससे और पूछताछ की जाएगी। साथ ही, यह भी जांच की जाएगी कि क्या आफताब के साथ कोई और अधिकारी या कर्मचारी भी भ्रष्टाचार में शामिल था। इस कार्रवाई के बाद सिमरिया एसडीओ कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में दहशत फैल गई है। कई लोगों को डर सता रहा है कि आने वाले दिनों में एसीबी की जांच में और नाम सामने आ सकते हैं। अब देखना यह होगा कि इस केस में और कौन-कौन बेनकाब होता है और भ्रष्टाचार के खिलाफ यह कार्रवाई कितनी दूर तक जाती है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : राष्ट्रीय अंबेडकर सेवा समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

    June 30, 2026

    Chatra News : अमरुद के पेड़ से दतवन तोड़ते समय करंट ने छीना जीवन; घर में सन्नाटा छा गया

    June 30, 2026

    Chatra News : उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोंडा गढ़ा बूथ संख्या 414 में SIR को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

    June 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : राष्ट्रीय अंबेडकर सेवा समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित June 30, 2026
    • Chatra News : अमरुद के पेड़ से दतवन तोड़ते समय करंट ने छीना जीवन; घर में सन्नाटा छा गया June 30, 2026
    • Chatra News : उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोंडा गढ़ा बूथ संख्या 414 में SIR को लेकर महत्वपूर्ण बैठक June 30, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के लमटा में प्रिमियम लिग का शुभारंभ,जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति में हुई आगाज।प्रथम दिन बारिश से बाधित हुआ मैच June 30, 2026
    • Chatra News : शहर से सटे हेरु डैम में युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस June 30, 2026
    • Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने लाभुकों के बीच सर्वजन पेंशन योजना के स्वीकृति पत्र एवं दिव्यांग लाभुक को ट्राइसाइकिल का किया वितरण June 29, 2026
    • Hazaribagh News : मिलेनियम पब्लिक स्कूल के जागरूकता अभियान में बिना हेलमेट वालों को समझाया, सुरक्षित सफर का लिया संकल्प June 29, 2026
    • Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने राजस्व संग्रहण, DMFT योजनाओं एवं SIR-2026 की समीक्षा की, लक्ष्य प्राप्ति एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश June 29, 2026
    • Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने न्यायालय वादों, राजस्व एवं भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश June 29, 2026
    • चतरा पुलिस ने दो दिन में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर, परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार June 29, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.