Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » संविधान दिवस के मौके पर समाहरणालय चतरा समेत सभी सरकारी कार्यालय के पदाधिकारियों/ कर्मियों ने लिया संविधान के अनुपालन का संकल्प।
    Chatra News

    संविधान दिवस के मौके पर समाहरणालय चतरा समेत सभी सरकारी कार्यालय के पदाधिकारियों/ कर्मियों ने लिया संविधान के अनुपालन का संकल्प।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : संविधान दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय एवं सभी प्रखंड मुख्यालयों के वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा संविधान के अनुपालन हेतु शपथ लिया गया। समाहरणालय परिसर चतरा में उपायुक्त श्री रमेश घोलप, वरीय पदाधिकारियों/ कार्यालय के अधिकारियों व कर्मियों ने संविधान द्वारा दिए अधिकारों व दायित्वों का ईमानदारी से अनुपालन करने का संकल्प लिया। उक्त अवसर पर सर्वप्रथम उपायुक्त श्री रमेश घोलप एवं जिले के वरीय अधिकारियों कर्मियों द्वारा भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की फोटो पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया ।समाहरणालय में पदस्थापित पदाधिकारी/अधिकारी एवं कर्मियों ने भारत के संविधान उद्देशिका को पढ़ा कि हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को न्याय, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा, उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करनेवाली बंधुता बढाने के लिए, दृढ संकल्प होकर अपनी इस संविधान को आत्मार्पित करते हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय समेत समाहरणालय समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम

    August 7, 2026

    आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान

    August 7, 2026

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम August 7, 2026
    • आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान August 7, 2026
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.