Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का हुआ समीक्षा,सभी को समन्वय बनाते हुए कार्य करने का निर्देश
    Chatra News

    मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का हुआ समीक्षा,सभी को समन्वय बनाते हुए कार्य करने का निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिले के सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को मतदान निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इसकी मतगणना चतरा कॉलेज चतरा में होना है। इसके सफल संचालन हेतु की जा रही आवश्यक तैयारियों की समीक्षा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य रूप से नियुक्त किए गए पदाधिकारियों एवं कर्मियों को दिए गए दायित्वों, पेय जल की व्यवस्था, साफ सफाई, विद्युत की व्यवस्था, मतगणना कक्ष में बहाल की जा रही मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी लगाने का कार्य, परिचय पत्र वितरण समेत अन्य आवश्यक बिंदुओं की क्रमवार समीक्षा की गई। सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र के लिए एक एक मतगणना कक्ष रहेगा। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र का मतगणना 24 राउंड एवं चतरा विधानसभा क्षेत्र का मतगणना 27 राउंड में होगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षण कोषांग के अधिकारियों को सभी तरह के प्रशिक्षण की समीक्षा करते हुए कहा ससमय जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का कार्य पूर्ण करा लिया जाय। जिससे मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या ना हो। जिनकी भी प्रतिनियुक्ति 23 नवंबर मतगणना के दिन के लिए चतरा कॉलेज चतरा में की गई है, वो मतगणना के दिन समय से पूर्व अपने स्थल पर पहुंच दिए गए दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करें। मतगणना के लिए की जा रही आवश्यक सभी तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

    खैनी, तंबाकू समेत सभी प्रकार के नशीले पदार्थ एवं इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस यथा मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य रहेंगे पूर्णतः प्रतिबंधित।

    मतगणना केंद्र में साफ सफाई, विद्युत की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। वहीं आगे उन्होंने कहा मतगणना से पहले 22 नवंबर को तीन बजे ड्राई रन होगा। जिन अधिकारियों एवं कर्मियों की नियुक्ति मतगणना के दिन के लिए की गई है, वो सभी पदाधिकारी एवं कर्मी ड्राई रन के दौरान उपस्थित रहेंगे। सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करने की बात कही गई। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा/सिमरिया/टंडवा, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम

    August 7, 2026

    आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान

    August 7, 2026

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम August 7, 2026
    • आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान August 7, 2026
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.