
Chatra : लावालौंग पंचायत अंतर्गत कई महीनो से खराब पड़े कई गांव में चापानल को मुखिया नेमन भारती के द्वारा किया जा रहा है दुरुस्त। ज्ञात हो कि भीषण गर्मी से लोगों को पानी की काफी संकट हो रही है जिससे लोग काफी परेशान हैं यह देखकर मुखिया नेमन भारती ने सभी गांव को भ्रमण कर खराब पड़े चापानल को दुरुस्त कर रहे हैं जानकारी के अनुसार मुखिया नेमन भारती ने कहा इस गर्मी में लोगों को बीच पानी का अभाव हो गया है जल स्तर भी काफी नीचे चला गया जिससे तालाब, कुआं सूखा पड़ा है नहाना धोना तो दूर की बात पीने के लिए भी लोग को सोचना पड़ रहा है लोग परेशान होकर गंदे और दूषित पानी पीने को मजबूर हो गए हैं हम इस बात को गंभीरता से लेते हुए तथा जल ही जीवन समझते हुए कई गांवों में भ्रमण कर कई महीने से खराब पड़े चापानल को दुरुस्त किया हूं और पंचायत के अंतर्गत कोई भी गांव में खराब पड़े चापानल को जानकारी मिलते हीं दुरुस्त करूंगा ताकि लोग गंदे व दूषित पानी न पिए।
संवाददाता, मो० साजिद
