Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » वोटर जागरूकता फोरम (भी0ए0एफ0) से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।मतदाताओं को जागरूक करने हेतु दिया गया कई आवश्यक दिशा निर्देश।
    Chatra News

    वोटर जागरूकता फोरम (भी0ए0एफ0) से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।मतदाताओं को जागरूक करने हेतु दिया गया कई आवश्यक दिशा निर्देश।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार की अध्यक्षता में वोटर जागरूकता फोरम (भी0ए0एफ0) से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई।
    बैठक में सर्वप्रथम अपर समाहर्ता ने कहा जिले के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना अतिआवश्यक है। उन्होने कहा पूर्व के चुनाव में पूरे जिले का मतदान प्रतिशत राज्य और देश के औसत से कम रहा है। इस बार की चुनाव में सभी संबंधित पदाधिकारी, सभी परियोजना के पदाधिकारी, सभी निजी संस्थान, शिक्षण संस्थान, सरकारी संस्थान अपने कार्यालय में वोटर जागरूकता फोरम (भी0ए0एफ0) का गठन शत प्रतिशत कर लें और यह सुनिश्चित करें कि कार्यालय व परियोजना अंतर्गत कार्य करने वाले पदाधिकारी व कर्मी का मतदाता सूचि में नाम दर्ज हो अगर किन्ही मतदाता का नाम मतदाता सूचि में शामिल नहीं है तो उसका फार्म-6 जल्द से जल्द भराएं। जिससे ससमय उनका नाम मतदाता सूचि में शामिल किया जा सके। आगे उन्होने कहा सरकारी/गैर सरकारी कार्यालय में जो वोटर जागरूकता फोरम (भी0ए0एफ0) गठित की जायेगी उसके नोडल पदाधिकारी का सम्पर्क सूत्र संख्या स्वीप नोडल पदाधिकारी वैभव सिंह को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। जिससे कार्यक्रम का विवरण फोटो सहित प्राप्त किया जा सके। साथ ही वोटर हेल्पलाइन एप सक्षम एप का विस्तृत जानकारी भी लोगों के बीच साझा करने को कहा गया। वहीं बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड एवं इंस्टॉल कर सामुहिक रूप से बैठक में दिखा कर जानकारी दिया गया। मौके पर सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा हम अपने अंतर्गत कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भी वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करायेंगे। इसके अलावे सभी ने मतदाता शपथ भी ली। उक्त बैठक में वन प्रमण्डल पदाधिकारी दक्षिणी मुकेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी शकील अहमद, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी परियोजनाओं के प्रतिनिधि, सभी सरकारी/गैर सरकारी संस्थान के प्रतिनिधि समेत अन्य उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लंबे समय से फरार NDPS कांड का आरोपी रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    November 8, 2026

    निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा लावालौंग मंडल ने किया पुतला दहन

    November 7, 2026

    किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं

    November 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लंबे समय से फरार NDPS कांड का आरोपी रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया November 8, 2026
    • निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा लावालौंग मंडल ने किया पुतला दहन November 7, 2026
    • मदरसा फैजाने रसूल में 8 नवंबर को होगी अहम बैठक, समाज के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी बाजार थाना प्रभारी भी होंगे शामिल; नशे के कारोबार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुटता पर होगा जोर। November 7, 2026
    • किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं November 6, 2026
    • पत्नी से अवैध संबंध का शक बना जानलेवा, दोस्त को नदी किनारे बुलाकर डंडे-पत्थर से कूचा—बुदल गंझू की मौत ने हिला दिया इलाका November 6, 2026
    • तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ,जागरूकता पंपलेट का विमोचन, समाहरणालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान एवं दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना November 6, 2026
    • निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा November 6, 2026
    • खुशियों के त्योहार के बीच तपेज मार्ग पर मौत का ठिकाना: सड़क में पड़ा पेड़ बना बड़े हादसे का खतरा November 6, 2026
    • लावालौंग में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भराठी बंदूक समेत बारूद बरामद November 5, 2026
    • अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट November 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.