Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » टीएसपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला पहाड़िया गंझू का कोरियर बॉय गिरफ्तार
    Chatra News

    टीएसपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला पहाड़िया गंझू का कोरियर बॉय गिरफ्तार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। सिमरिया अनुमंडल पुलिस ने टीएसपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला पहाड़िया गंझू का कोरियर बॉय को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कोरियर बॉय राजकुमार सुमन्त पिता स्व. मुकेश गिरी है और वह सिमरिया थाना अंतर्गत शिला ओपी के तपसा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन और रेकी करने में उपयोग में लाया गया एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद किया है। एसडीपीओ अजय कुमार केसरी ने सिमरिया थाना में प्रेसवार्ता कर बताया कि पिछले 14 मार्च को सिमरिया के ठिकेदार जय प्रकाश सिंह ने एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर टीएसपीसी के पहाड़िया गंझू के नाम से रोल से पत्थलगडा के बीच चल रहा सड़क निर्माण कार्य के लिए दस लाख रुपये लेवी मांग करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी। उन्होंने बताया कि घटना के त्वरित अनुसंधान के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मेरे नैतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अनुसंधान के क्रम में तकनीकि शाखा के मदद से घटना में उपयोग किए गए मोबाइल नम्बर के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई की उक्त फर्जी नम्बर का उपयोग तपसा के राजकुमार सुमन्त द्वारा किया जा रह है। 20 मार्च को गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त को गोनिया पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया एवं उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं घटना को अंजाम देने के लिए रेकी करने में उपयोग में लाया गया मोटरसाइकिल को जप्त किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध टंडवा थाना में वर्ष 2021 में सीएलए एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई है और अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है। छापेमारी टीम में सिमरिया एसडीपीओ के अलावा पुलिस निरीक्षक उमेश राम, थाना प्रभारी चंदन कुमार, पत्थलगडा थाना प्रभारी अलोक रंजन चौधरी और दोनों थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान

    August 7, 2026

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026

    Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान August 7, 2026
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.