Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा उपयुक्त ने लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
    Chatra News

    चतरा उपयुक्त ने लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में आगामी लोक सभा आम चुनाव-2024 की तारीखों एवं आदर्श आचार संहिता संबंधित प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। विदित हो कि 16 मार्च 2024 दिन शनिवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव तरीखों का घोषणा किया गया है। फलस्वरूप आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा ने सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि कुल सात फेज में चुनाव किया जाना है जिसमें चतरा लोक सभा क्षेत्र 04-चतरा का 5वें चरण में दिनांक-20 मई 2024 को चुनाव निर्धारित है। आगे उन्होने बताया सिमरिया, चतरा मनिका, लातेहार, पांकी इन सभी पांच विधान सभा क्षेत्र चतरा लोक सभा क्षेत्र अंतर्गत आता है। 2019 में सिमरिया विधान सभा क्षेत्र में पुरूष एवं महिला मतदाताओं की कुल संख्या-3,18,715 एवं चतरा विधान सभा क्षेत्र पुरूष एवं महिला मतदाताओं की कुल संख्या-3,58,065 थें जो वर्ष 2024 में सिमरिया विधान सभा क्षेत्र में पुरूष एवं महिला मतदाताओं की कुल संख्या-3,68,706 एवं चतरा विधान सभा क्षेत्र में पुरूष एवं महिला मतदाताओं की कुल संख्या-4,20,223 हो गई है। इसमें एसएसआर 2024 के तहत अभी तक नए पुरूष एवं महिला मतदाता सिमरिया विधान सभा क्षेत्र में 49991 एवं चतरा विधान सभा क्षेत्र में 62158 कुल 1,12,149 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। वहीं 80$ मतदाताआ सिमरिया में पुरूष एवं महिला 3506 एवं चतरा में पुरूष एवं महिला 3953 कुल 7459 मतदाता 2019 में थे। जो कि वर्ष 2024 में सिमरिया क्षेत्र में 4241 एवं चतरा क्षेत्र में 4283 कुल 8524 मतदाता है। वहीं सिमरिया में 735 एवं चतरा में 330 कुल 1065 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। दिव्यांग मतदाता की संख्या 2019 में सिमरिया क्षेत्र में महिला एवं पुरूष 559 एवं चतरा क्षेत्र में पुरूष एवं महिला 995 कुल 1154 मतदाता थे। वहीं 2024 सिमरिया में 5387 एवं चतरा में 7092 कुल 12479 मतदाता है। सिमरिया में 4828 मतदाता एवं चतरा में 6497 मतदाता कुल 11325 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। आगे उन्होने बताया चतरा लोक सभा क्षेत्र में कुल बुथ 1899 है पोलिंग स्टेशन लोकेशन कुल 1399 है। वैसे मतदाता जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका वो नामांकन की अंतिम तारीख के 10 पहले तक केवल प्रपत्र-6 (निबंधन) स्वीकार किए जायेंगे। प्रपत्र-7 (विलोपन) प्रपत्र-8 (शुद्धिकरण) अधिसूचना के तारीख से ही बंद कर दिया जायेगा।
    लोक सभा आम चुनाव-2024 के सफल संचालन हेतु 19 कोषांगों का गठन किया गया है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग प्लान भी तैयार की गई है। फेक न्यूज आदि पर नजर रखने के लिए एक कंट्रोल रूम का भी गठन किया गया है। आदर्श आचार संहिता जिले अंतर्गत सीआरपीसी की धारा-144 प्रभावी है, जो कि चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक अथवा अधिकतम 60 दिनों तक जो भी पहले हो प्रभावी है। किसी भी व्यक्ति/राजनैतिक दल/संगठन के द्वारा राजनैतिक प्रयोजन से संबंधित किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस, धरना या प्रदर्शन तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग बिना सक्षम पदाधिकारी के पूर्वानुमति के आयोजित नहीं किया जायेगा। पूरे जिले में रात्रि 10ः00 बजे से प्रातः06ः00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग वर्जित रहेगा।
    किसी भी प्रकार की अनुमति सुविधा पोर्टल के माध्यम से दिया जायेगा। उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक चतरा विकास पाण्डेय, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, उप निर्वाचन पदाधिकारी रजवंती कुमारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, स्वीप नोडल पदाधिकारी सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, प्रिंट एंव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल

    February 3, 2026

    Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार!

    February 3, 2026

    चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप

    February 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    • Chatra/Jharkhand : Revamped सीआरएस पोर्टल पर जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म निबंधन को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा में पुलिस का धमाका: 113 एकड़ अफीम की फसल को जड़ से उखाड़ फेंका! February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.