Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Wednesday, June 18, 2025
Chatra News

जिला स्तरीय किसान मेला का किया गया आयोजन

चतरा: कर्षि विज्ञान केन्द्र कुल्लू मोड़, चतरा में जिला स्तरीय किसान मेला-सह फल फूल एवं सब्जी प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया! कार्यक्रम का शुभारंभ ज़िप अध्यक्ष श्रीमती ममता कुमारी एवं ज़िप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। मेला में जिले के विभिन्न प्रखण्डों से कृषकों ने भाग लिया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रादर्श की प्रदर्शनी लगाई गई। साथ ही स्टॉल लगाकर विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। ताकि वे उसका लाभ उठा सकें। मौके पर कृषि वैज्ञानिक व विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी जानकारी भी किसानों को दी गई साथ ही उत्कृष्ट प्रादर्श को पुरस्कृत किया गया। श्री तिवारी जी ने किसान भाईयो को संबोधित करते हुए कहा कि किसान को धरती पुत्र भी कहा जाता है,अमीर हो या गरीब, राजा हो या उद्योगपति सभी का जीवन किसान की मेहनत पर आश्रित है। किसान दिन-रात गर्मी, बारिश, ठंड की परवाह किए बिना अपने खेतों में अपने श्रम से फसलें उगाता है और वही अनाज पूरे देश के लोगों की भूख को शांत करता है। इसीलिए किसानों का महत्व शास्त्रों में भी वर्णित है। इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी कमल किशोर कुजूर जी,देवरिया मुखिया कृष्ण कुमार दुबे जी , हंटरगंज मुखिया बसंती पाना जी,वैज्ञानिक डॉ रंजय कुमार जी, सिंह जी, धर्मा उरांव जी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक निखत प्रवीण जी समेत सैकड़ों किसान भाई उपस्थित थे।

Leave a Response