Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » श्रम विभागीय- यु०एन०डी०पी० द्वारा विजनिंग एवं योजना गोलमेज चर्चा संबंधी कार्यशाला का हुआ आयोजन
    Chatra News

    श्रम विभागीय- यु०एन०डी०पी० द्वारा विजनिंग एवं योजना गोलमेज चर्चा संबंधी कार्यशाला का हुआ आयोजन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : खनिज निधि कौशल सह प्रशिक्षण भवन हॉल में उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में श्रम विभागीय- यु०एन०डी०पी० द्वारा विजनिंग एवं योजना गोलमेज चर्चा संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाईटी, झारखण्ड राँची नें झारखण्ड में कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में उद्यमी और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को बढ़ाने एवं प्रदत सुविधा को ज्यादा रोजगार अनुरूप बनाने के साथ जिला स्तर पर संस्थागत क्षमता निर्माण को समावेशी बनाने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के साथ साझेदारी की है। जैसा कि ज्ञात है कि प्रत्येक जिला एवं क्षेत्र की औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियां भिन्न-भिन्न परिस्थितियों पर निर्भर करती है। फलतः कौशल गैप को भरने तथा संबंधित क्षेत्र की औद्योगिक जरुरतों के अनुरुप कौशल विकास प्रोग्राम को संचालित करने के लिए जिला कौशल समिति के सदस्यों एवं विभिन्न विकास संगठन / संघ/ युवा एवं उद्यमियों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज स्किल विजनिंग वर्क शॉप का आयोजन किया गया। उक्त बाते उपायुक्त श्री अबु इमरान ने अपने संबोधन में कहा। मौके पर श्रम अधीक्षक -सह-कौशल विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार द्वारा पौधा भेंट कर उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त का स्वागत किया गया। मौके पर कौशल विकास पदाधिकारी ने कार्यशाला के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तर पर युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ कर उन्हे आर्थिक रुप से स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से यह कार्यशाला का आयोजन किया गया है।कार्यशाला में विभिन्न बिंदुओं पर गहनता पूर्वक विचार विमर्श किया गया। इनमें मुख्य रूप से जिला स्तर पर कौशल विकास में प्रमुख चुनौतियां और अवसर, हम कौशल विकास को और अधिक समावेशी कैसे बना सकते हैं, वर्ष 2024-25 के लिए किस नौकरी/सेक्टर को प्राथमिकता दी जाए, उद्योग साझेदारी और सहयोग बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम एवं कौशल प्रशिक्षण को कैसे प्रभावी बनाया जा सकता है इस पर विचार विमर्श किया गया। उपायुक्त ने आईटीआई के क्षेत्र में कई अन्य विषयों को जोड़ने का निर्देश दिया, इनमें खनिज ,कृषि एवं सोलर उपकरणों समेत अन्य के तकनीकी प्रशिक्षण, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र समेत अन्य को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया। जिससे सभी को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ा जा सके। वहीं कार्यक्रम में यूएनडीपी के प्रतिनिधि संदीप कुमार द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यशाला में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र , जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कोल परियोजनाओं के प्रतिनिधि, प्रशिक्षण प्रदाताओं के प्रतिनिधि, यूएनडीपी के प्रोजेक्ट अस्सिस्टेंट दीपक कुमार पांडेय, जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों के संचालक, विद्यालयों के प्रबंधक एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा लावालौंग मंडल ने किया पुतला दहन

    November 7, 2026

    किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं

    November 6, 2026

    पत्नी से अवैध संबंध का शक बना जानलेवा, दोस्त को नदी किनारे बुलाकर डंडे-पत्थर से कूचा—बुदल गंझू की मौत ने हिला दिया इलाका

    November 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा लावालौंग मंडल ने किया पुतला दहन November 7, 2026
    • मदरसा फैजाने रसूल में 8 नवंबर को होगी अहम बैठक, समाज के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी बाजार थाना प्रभारी भी होंगे शामिल; नशे के कारोबार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुटता पर होगा जोर। November 7, 2026
    • किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं November 6, 2026
    • पत्नी से अवैध संबंध का शक बना जानलेवा, दोस्त को नदी किनारे बुलाकर डंडे-पत्थर से कूचा—बुदल गंझू की मौत ने हिला दिया इलाका November 6, 2026
    • तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ,जागरूकता पंपलेट का विमोचन, समाहरणालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान एवं दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना November 6, 2026
    • निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा November 6, 2026
    • खुशियों के त्योहार के बीच तपेज मार्ग पर मौत का ठिकाना: सड़क में पड़ा पेड़ बना बड़े हादसे का खतरा November 6, 2026
    • लावालौंग में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भराठी बंदूक समेत बारूद बरामद November 5, 2026
    • अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट November 4, 2026
    • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा November 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.