Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » नव पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को मिली जिम्मेवारी, 11 बने थानेदार,गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने डीएसपी, एसआई, इंस्पेक्टर, मेजर व सार्जेंट का किया है तबादला
    Chatra News

    नव पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को मिली जिम्मेवारी, 11 बने थानेदार,गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने डीएसपी, एसआई, इंस्पेक्टर, मेजर व सार्जेंट का किया है तबादला

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा :* आगामी लोकसभा और विधानसभा समेत अन्य चुनाव शांति और निष्पक्ष कराने को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर राज्य में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इस बाबत झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। अधिसूचना जारी होने के बाद प्रदेश के सभी जिलों में तीन वर्षों से अधिक समय से तैनात पुलिस निरीक्षक और पुलिस अवर निरीक्षक अपने-अपने नव पदस्थापित जिलों में योगदान दे रहे हैं। गृह-कारा विभाग के निर्देश पर चतरा में तैनात तीन डीएसपी 85 एसआई, 05 इंस्पेक्टर, मेजर व दो सार्जेंट भी जिले से विरमित होकर नए जिलों में योगदान हेतू प्रस्थान कर चुके हैं। वहीं डीएसपी मुख्यालय सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जबकि विभिन्न जिलों से बदलकर चतरा आए 04 डीएसपी, 80 में से अबतक 40 पुलिस अवर निरीक्षकों, चार पुलिस निरीक्षकों, मेजर और एक सार्जेंट ने जिले में योगदान दिया है। जिले में योगदान देने के बाद पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने सभी नव पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को बेहतर कार्य प्रणाली विकसित करते हुए जिले में सकारात्मक पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए आम लोगों से समन्वय स्थापित कर क्राइम कंट्रोल करने का निर्देश दिया है।

    *तीन के कंधों पर अंचल का दारोमदार*

    जिले में सदर एसडीपीओ के रूप में संदीप सुमन, डीएसपी मुख्यालय के पद पर रोहित कुमार रजवार, सिमरिया एसडीपीओ अजय केशरी व टंडवा एसडीपीओ के पद पर प्रभात रंजन बरवार की पोस्टिंग हुई है। इनके अलावे जिले में योगदान देने के बाद एसपी राकेश रंजन ने नव पदस्थापित करीब एक दर्जन पुलिस निरीक्षकों और एसआई को जिम्मेवारी भी सौंपी है। वहीं शेष बचे पुलिस पदाधिकारियों के पुराने कार्यकाल की समीक्षा कर उन्हें भी जवाबदेही सौंपने की कार्रवाई अंतिम चरण में है। पुलिस अधीक्षक खुद नव पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों के करियर और कार्यकाल की समीक्षा कर रहे हैं। ताकि अनुभव और काबिलियत के अनुरूप उन्हें कार्यक्षेत्र आवंटित किया जा सके। एसपी ने जिले में नक्सलियों पर नकेल के साथ-साथ अफीम विनष्टीकरण व अपराध नियंत्रण में तेजी लाने को लेकर 10 पुलिस अवर निरीक्षकों को थाना प्रभारी बनाया है। वहीं एक पुलिस निरीक्षक को थानेदार और तीन अन्य पुलिस निरीक्षकों को अंचल की जिम्मेवारी सौंपी गई है। लोहरदगा से बदलकर चतरा आए पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव को मॉडल थाना टंडवा का नया थानेदार बनाया गया है। जबकि कासिम अंसारी को प्रतापपुर, नीतीश कुमार प्रसाद को कुंदा, रूपेश कुमार को लावालौंग, चंदन कुमार को सिमरिया, प्रशांत कुमार मिश्रा को पिपरवार, आलोक रंजन चौधरी को पत्थलगड्डा, गंगा सागर ओझा को राजपुर, राहुल सिंह को मयूरहंड और अमित कुमार गुप्ता को गिद्धौर थाना प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी गई है। वहीं एसपी ने विष्णु चरण भोक्ता को शिला पिकेट प्रभारी बनाया है। इनके अलावा पुलिस निरीक्षक मंजू कुमारी को ईटखोरी, पप्पू शर्मा को सदर और इंस्पेक्टर अमरदीप को हंटरगंज अंचल का पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। पोस्टिंग के बाद सभी नव पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद पर योगदान भी दे दिया है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.