
चतरा समारहणालय परिसर में स्थित नव निर्मित उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी का न्यायालय भवन का उद्घाटन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी चतरा श्री अबु इमरान ने आज विधिवत रूप से जिला अधिवक्ता संघ की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि चतरा जिला का निर्माण 1991 में हुआ है। अधिवक्ताओं और जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नया न्यायालय भवन का निर्माण किया गया है। इसका आज दिनांक 16.02.2024 से न्यायालय का न्यायालय कार्य नव निर्मित भवन से संचालित किया जायेगा। उक्त मौके पर अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मण्डल, अरूण कुमार एक्का निदेशक डीआरडीए, प्रभारी पदाधिकारी विधि शाखा वैभव कुमार सिंह, मुरली मनोहर मिश्रा सचिव, जिला अधिवक्ता संघ व्यवहार न्यायालय चतरा, रमेश जायसवाल सरकारी अधिवक्ता व्यवहार न्यायालय चतरा, रविकांत कुंवर सहायक सरकारी अधिवक्ता व्यवहार न्यायालय चतरा, बार एसोसिएशन के सदस्यगण समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
