
लावालौंग/चतरा : प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत बांदू में 15/02/24 को अखील भारतीय तैलिक साहु समाज महीला मोर्चा का पंचायत स्तरीय बैठक किया गया। इस बैठक में प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन साहु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। तथा उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कई चीजों पर विस्तार पूर्वक कई पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। तथा सामाज में होने वाले कुप्रथा को समाप्त करने तथा इसे दूर करने पर विशेस चर्चाएं की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से बच्चों तथा बच्चियों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना, आपसी लड़ाई झगड़ा को आपस में ही बैठ कर निपटारा करना इत्यादि कई चीजों पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया गया। इस महत्त्वपूर्ण बैठक समारोह में महीला मोर्चा के पंचायत अध्यक्ष प्रमिला देवी, प्रखंड सचिव विनीता देवी, प्रखंड कोषाध्यक्ष सींकु देवी,सरिता देवी,तारा देवी, अंजु देवी,सोनी देवी,सबीता देवी, धनवार देवी, डिंपल देवी, कौशल्या देवी, फूलमतीया देवी,संजू देवी, संगीता देवी,आशा देवी,नेहा देवी, ललीता देवी,रूपम देवी,सूरजी देवी, सुषमा देवी, सोनी देवी अर्चना देवी, कौशल्या कुमारी इत्यादि सैंकड़ों महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
संवाददाता, मो० साजिद
