
लावालौंग: स्वीप कार्यक्रम के तहत वीडियो विपिन कुमार भारती ने लावालौंग प्रखंड के विभिन्न पंचायत तथा अति प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक किया। आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर बिरहोर परिवार तथा ईट भट्ठे पर मजदूर तक पहुंचकर बीडीओ ने लोगों को मतदान के बारे में तथा उससे होने वाले लाभ के बारे में लोगों को समझाते हुए इसकी खूबियों को बताया, और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है। आपके द्वारा किया गया मतदान पूर्ण रूप से गोपनीय रहता है। इसलिए मतदान प्रक्रिया में निर्भीक होकर अपने क्षेत्र के विकास हेतु प्रत्येक चुनाव में अपने मत का प्रयोग करते हुए बड़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। आगे कहा कि सुदृढ़ लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाने के लिए स्वयं तथा अपने आप पास पड़ोस के मतदाताओं को भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही साथ इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन सहित विविपैट के बारे में विस्तृत जानकारी दिए।
संवाददाता, मो० साजिद
