Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » एनसीपी के जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों ने कमलेश कुमार सिंह को लोकसभा से प्रत्याशी बनाने की मांग
    Chatra News

    एनसीपी के जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों ने कमलेश कुमार सिंह को लोकसभा से प्रत्याशी बनाने की मांग

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह के निर्देश पर पार्टी के लोकसभा संवाद कार्यक्रम की शुरुआत चतरा लोकसभा क्षेत्र के पांकी प्रखंड से की गई। शुक्रवार को चतरा में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों ने एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक को एनडीए से प्रत्याशी बनाने की मांग की।उन्होंने कहा कि वह इसके लिए गठबंधन के सभी दलों को सुझाव भेजेंगे। जनसंवाद कार्यक्रम में एनसीपी के प्रदेश संगठन महामंत्री विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह के नेतृत्व में प्रदेश व जिला के कई नेता चतरा के पुराना कोर्ट रोड के होटल श्रीसुंदराम पहुंचे। फूल माला के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। चतरा लोकसभा क्षेत्र के चतरा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह ने कहा कि झारखंड में एनसीपी चतरा से एनडीए गठबंधन के तहत चुनावी मैदान में उतरने का प्रस्ताव केंद्रीय नेताओं के समक्ष रख चुकी है। चतरा लोक सभा क्षेत्र से कमलेश कुमार सिंह ने अपनी दावेदारी पेश कर दिया है। एनडीए गठबंधन के नेताओं से भी इसपर विचार विमर्श किया गया है। कमलेश कुमार सिंह एनडीए से उम्मीदवार हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि चतरा की जनता लोकसभा से स्थानीय उम्मीदवार चाहती है। यह चतरा आने पर स्पष्ट हो गया है। यही वजह है की कमलेश कुमार सिंह की दावेदारी काफी मजबूत है। श्रीसिंह ने कहा कि जनता मालिक है। जनता का आशीर्वाद मिला तो टिकट भी मिल जाएगा और चुनाव भी निकल जायेगा। उन्होंने कहा कि चतरा के लोगों का प्रेम और समर्पण जरूर रंग लायेगा। विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह ने कहा कि विकास क्या होता है,यह साबित कर के दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य विधानसभा चुनाव में कम से कम पांच विधानसभा की सीटों पर एनसीपी दावा करेगी। उन्होंने कहा कि संपूर्ण राज्य में प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह के साथ प्रदेश के अन्य नेता दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम के बाद चतरा में जल्द ही कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह के अलावा राष्ट्रीय नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनसीपी हुसैनाबाद की तरह सम्पूर्ण राज्य में जात पात से परे विकास की राजनीति को आगे बढ़ाने का काम करेगी। इसकी शुरुआत चतरा से होगा।कार्यक्रम में संतोष कुमार सिंह पूर्व जिला पर्षद सदस्य , महेश ठाकुर , ओम प्रकाश रोय, ललन सिंह , बिट्टू सिंह, देवंती देवी जिला परिषद सदस्य टंडवा ,रत्ना देवी,गिरधर सिंह, विजय गुप्ता ,सौरव नारायण सिंह ,गौतम सिंह के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.