Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » राजकीय इटखोरी महोत्सव 2024 का होगा भव्य आयोजन,उपायुक्त अबु इमरान व पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने पहुँचे इटखोरी।
    Chatra News

    राजकीय इटखोरी महोत्सव 2024 का होगा भव्य आयोजन,उपायुक्त अबु इमरान व पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने पहुँचे इटखोरी।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : राजकीय इटखोरी महोत्सव 2024 की तैयारियों का जायजा लेने आज उपायुक्त श्री अबु इमरान एवं पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन इटखोरी पहुंचे। उन्होने निरीक्षण के क्रम में विभिन्न विभागों को महोत्सव को सफल बनाने हेतु दिये गए निर्देश का कार्य प्रगति का जानकारी लिया। साथ ही मंदिर परिसर, कार्यक्रम स्थल समेत अन्य सभी स्थलों का निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारी को ससमय कार्य को पूर्ण करा लेने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने बताया कि 19, 20 एवं 21 फरवरी 2024 को प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भव्य रूप से महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। आगे उन्होने कहा कि राज्य के माननीय मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार श्री चम्पाई सोरेन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था की भी तैयारी पूरी तरह पूर्ण कर लिया जाय। राज्य स्तरीय महोत्सव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों को आवश्यक रूप से तैयारियों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

    तीन दिवसीय महोत्सव में देश के जाने-माने कलाकार बंधेंगे समा

    19 फरवरी 2024 को श्री विपिन मिश्रा एवं ग्रुप, कस्तुरबा गाँधी बालिका विद्यालय इटखोरी, मुकुन्द नायक एवं ग्रुप, सत्या ठाकुर एवं ग्रुप, मैथिली ठाकुर एवं ग्रुप, रोहित आर.के एवं ग्रुप

    20 फरवरी 2024 को सुशील महतो एवं लखीराम नायक ग्रुप, शालीनी दुबे एवं ग्रुप, साक्षी प्रिया दुबे एवं समूह, रजत आनन्द एवं ग्रुप, किस्सु राहुल एवं ग्रुप, बिनोद राठौर एवं ग्रुप

    21 फरवरी 2024 को बीएसएफ हजारीबाग, मृणालिनी अखौरी, प्रकाश कुमार एवं ग्रुप, सिमरन साह एवं ग्रुप, पुजा चटर्जी एवं ग्रुप, शब्बीर कुमार एवं ग्रुप, राजकीय इटखोरी महोत्सव 2024 का समापन भाषण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
    इन कलाकारों के अलावे और जाने माने कलाकार भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते है।

    निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मण्डल, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार राय समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा लावालौंग मंडल ने किया पुतला दहन

    November 7, 2026

    किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं

    November 6, 2026

    पत्नी से अवैध संबंध का शक बना जानलेवा, दोस्त को नदी किनारे बुलाकर डंडे-पत्थर से कूचा—बुदल गंझू की मौत ने हिला दिया इलाका

    November 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा लावालौंग मंडल ने किया पुतला दहन November 7, 2026
    • मदरसा फैजाने रसूल में 8 नवंबर को होगी अहम बैठक, समाज के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी बाजार थाना प्रभारी भी होंगे शामिल; नशे के कारोबार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुटता पर होगा जोर। November 7, 2026
    • किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं November 6, 2026
    • पत्नी से अवैध संबंध का शक बना जानलेवा, दोस्त को नदी किनारे बुलाकर डंडे-पत्थर से कूचा—बुदल गंझू की मौत ने हिला दिया इलाका November 6, 2026
    • तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ,जागरूकता पंपलेट का विमोचन, समाहरणालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान एवं दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना November 6, 2026
    • निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा November 6, 2026
    • खुशियों के त्योहार के बीच तपेज मार्ग पर मौत का ठिकाना: सड़क में पड़ा पेड़ बना बड़े हादसे का खतरा November 6, 2026
    • लावालौंग में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भराठी बंदूक समेत बारूद बरामद November 5, 2026
    • अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट November 4, 2026
    • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा November 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.