Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त अबु इमरान ने एकरारनामा के अनुसार कार्य पूर्ण नहीं करने वाले एजेंसी को दिया अंतिम मौका
    Chatra News

    उपायुक्त अबु इमरान ने एकरारनामा के अनुसार कार्य पूर्ण नहीं करने वाले एजेंसी को दिया अंतिम मौका

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिला खनिज फंडेशन ट्रस्ट मद के अन्तर्गत विभिन्न प्राथमिकता प्रक्षेत्र में यथा शिक्षा, स्वास्थ्य,कौशल विकास, मृदा संरक्षण, आदि से संबंधित विकास योजनाओं का  कार्यान्वयन कराया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत कार्यान्वयन एजेंसी (PIA) वार वैसी योजनाएं जिनका एकरारनामा के अनुसार कार्य पूर्ण करने की तिथि समाप्त हो गई है। इसे लेकर उपायुक्त श्री अबु इमरान सख्त निर्देश और अंतिम मौका देते हुए कहा कि उन योजनाओं को दिनांक 30.01.2024 तक पूर्ण कराएं। अन्यथा योजनाओं का मापी कराकर यथा स्थिति योजना को बंद करा दिया जाएगा।

    ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, चतर।

    कार्यापालयक अभियंता, ग्रा०वि०वि०प्र०, चतरा के द्वारा क्रियान्वित कराये जा रहे पथ निर्माण की योजनाओं के अन्तर्गत 34 पथ निर्माण की योजनाओं का एकरारनामा के अनुसार कार्य पूर्ण होने की अविध वर्ष 2023 एवं 12 जनवरी 2024 तक समाप्त हो गई है। इन योजनाओं को 30 जनवरी 2024 तक कार्य पूर्ण करने का निदेश पूर्व में दिया गया है। इस तिथि तक योजनाएं पूर्ण नहीं कराने पर अद्यतन मापी कराकर यथा स्थिति योजना को बंद करा दिया जायेगा। पूल निर्माण की 04 योजना एकरारनामा के अनुसार वर्ष 2023 एवं 12 जनवरी 2024 तक पूर्ण किया जाना था। जिसे 10 मार्च 2024 तक पूर्ण कराने का निदेश दिया गया है। विद्यालय की चहारदिवारी का निर्माण की 01 योजना को एकरारनामा के अनुसार 05 सितम्बर 2022 तक पूर्ण किया जाना था। योजना अब भी लंबित है, इसे 15 मार्च 2024 तक पूर्ण कराने का निदेश दिया गया है।

    आर0ई0ओ0, चतरा

    कार्यापालयक अभियंता, आर०ई०ओ०, चतरा के द्वारा क्रियान्वित कराये जा रहे पथ निर्माण की योजनाओं के अन्तर्गत 19 पथ निर्माण की योजनाओं का एकरारनामा के अनुसार कार्य पूर्ण होने की अविध वर्ष 2023 एवं 17 जनवरी 2024 तक समाप्त हो गई है। इन योजनाओं को 30 जनवरी 2024 तक कार्य पूर्ण करने का निदेश पूर्व में दिया गया है। इस तिथि तक योजनाएं पूर्ण नहीं कराने पर अद्यतन मापी कराकर यथा स्थिति योजना को बंद करा दिया जायेगा। पूल निर्माण की 01 योजना एकरारनामा के अनुसार माह फरवरी 2023 तक पूर्ण किया जाना था। जिसे 10 मार्च 2024 तक पूर्ण कराने का निदेश दिया गया है।

    एन0आर0ई०पी०, चतरा

    कार्यापालयक अभियंता, एन0आर0ई०पी०, चतरा के द्वारा क्रियान्वित कराये जा रहे पथ निर्माण की योजनाओं के अन्तर्गत 24 पथ निर्माण की योजनाओं का एकरारनामा के अनुसार कार्य पूर्ण होने की अविध वर्ष 2023 एवं 18 जनवरी 2024 तक समाप्त हो गई है। इन योजनाओं को 30 जनवरी 2024 तक कार्य पूर्ण करने का निदेश पूर्व में दिया गया है। इस तिथि तक योजनाएं पूर्ण नहीं कराने पर अद्यतन मापी कराकर यथा स्थिति योजना को बंद करा दिया जायेगा। पूल निर्माण की 02 योजना एकरारनामा के अनुसार 13 जनवरी 2024 तक पूर्ण किया जाना था। जिसे 10 मार्च 2024 तक पूर्ण कराने का निदेश दिया गया है। विद्यालय भवन निर्माण की 02 योजना को एकरारनामा के अनुसार 11 फरवरी 2023 तक पूर्ण किया जाना था। योजना अब भी लंबित है, इसे 15 मार्च 2024 तक पूर्ण कराने का निदेश दिया गया है। फैक्स भवन निर्माण की 03 योजना का निर्माण इनके द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें एकरारनामा के अनुसार 02 योजना को 15 जनवरी 2024 के पूर्व तथा 01 योजना को 29 फरवरी 2024 तक पूर्ण किया जाना है। इन योजनाओं को फरवरी माह के अन्त तक हरहाल में पूर्ण कराने का निदेश दिया गया है।

    जिला परिषद, चतरा

    जिला अभियंता, जिला परिषद, चतरा के द्वारा क्रियान्वित कराये जा रहे पथ निर्माण की योजनाओं के अन्तर्गत 46 पथ निर्माण की योजनाओं का एकरारनामा के अनुसार कार्य पूर्ण होने की अविध वर्ष-2023 एवं 19 जनवरी 2024 तक समाप्त हो गई है। इन योजनाओं को 30 जनवरी 2024 तक कार्य पूर्ण करने का निदेश पूर्व में दिया गया है। इस तिथि तक योजनाएं पूर्ण नहीं कराने पर अद्यतन मापी कराकर यथा स्थिति योजना को बंद करा दिया जायेगा। पूल निर्माण की 02 योजना एकरारनामा के अनुसार वर्ष 2023 तक पूर्ण किया जाना था। जिसे 10 मार्च 2024 तक पूर्ण कराने का निदेश दिया गया है। विद्यालय भवन एवं चहारदिवारी के निर्माण की 10 योजनाओं को एकरारनामा के अनुसार कार्य पूर्ण होने की अविध वर्ष 2023 एवं 19 जनवरी 2024 तक समाप्त हो गई है। इसे 15 मार्च 2024 तक पूर्ण कराने का निदेश दिया गया है।

    भवन प्रमण्ल, चतरा

    कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल, चतरा के द्वारा क्रियान्वित कराये जा रहे पथ निर्माण की योजनाओं के अन्तर्गत 02 पथ निर्माण की योजनाओं का एकरारनामा के अनुसार कार्य पूर्ण होने की अविध माह अप्रैल-2023 में समाप्त हो गई है। इन योजनाओं को 30 जनवरी 2024 तक कार्य पूर्ण करने का निदेश पूर्व में दिया गया है। इस तिथि तक योजनाएं पूर्ण नहीं कराने पर अद्यतन मापी कराकर यथा स्थिति योजना को बंद करा दिया जायेगा।विद्यालय भवन के निर्माण की 07 योजनाओं को एकरारनामा के अनुसार कार्य पूर्ण होने की अविध वर्ष-2023 में समाप्त हो गई है। इसे 15 मार्च 2024 तक पूर्ण कराने का निदेश दिया गया है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न; चतरा के कठौतिया तालाब पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

    March 25, 2026

    Chatra News : लावालौंग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया चैती छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़

    March 25, 2026

    Chatra News : सहारा परिवार ने किया हनुमान चालीसा व बजरंग बाण पाठ का आयोजन

    March 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न; चतरा के कठौतिया तालाब पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब March 25, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया चैती छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़ March 25, 2026
    • Chatra News : सहारा परिवार ने किया हनुमान चालीसा व बजरंग बाण पाठ का आयोजन March 25, 2026
    • Chatra News : खुले कुएं की लापरवाही: पिता की मौत के 2 साल बाद तीन अफसरों पर FIR, कोर्ट ने लगाई मुहर! March 25, 2026
    • Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित March 24, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण March 24, 2026
    • Chatra News : रामनवमी पर निकला भव्य मंगला जुलूस, कान्हाचट्टी में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम March 24, 2026
    • Chatra News : महुआ चुनने गई महिला की टांगी से गला काटकर निर्मम हत्या! जंगल में महुआ पेड़ के नीचे मिला गीता देवी का लहूलुहान शव; हत्या के बाद इलाके में दहशत March 24, 2026
    • Chatra News : झोलाछाप डॉक्टर का कहर:गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की गई जान, परिजनों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग March 24, 2026
    • Chatra News : साथिया सम्मेलन सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन, 120 शिक्षक सम्मानित March 24, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.