
चतरा शहर से सटे किशुनपुर गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष हुई है। इस घटना में दोनों गुटों के करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से शहर के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर भी इनका विवाद थमने का नाम नहीं लिया और अस्पताल में इलाज के दौरान भी दोनों गुट आपस में भिड़ गये। हालांकि अस्पताल के चिकित्सको सहित अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद शांतिपूर्ण माहौल में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि उक्त जमीन में पिछले कई वर्षों से राजकुमार राणा सहित अन्य एवं लखन मिस्त्री के बीच विवाद चल रहा था। जिसको लेकर विवादित जमीन पर न्यायालय के द्वारा 144 लगाया गया था। बावजूद इसके लखन मिस्त्री के द्वारा विवादित जमीन पर कार्य किया जा रहा था जिसको रोकने के लिए गए राजकुमार राणा सहित अन्य के साथ मारपीट की गई। घटना की जानकारी के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अस्पताल में हुए हंगामे का सीसीटीवी फुटेज का जांच किया जिसके बाद मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी पुलिस के द्वारा किया जा रहा है। इधर थाने में आवेदन देकर राजकुमार राणा प्रशासन से गुहार लगाया बताते चले की राजकुमार राणा बुरी तरह से घायल हो गए हैं साथ में रविंद्र राणा का भी नाजुक स्थिति बनी हुई है कुसुम देवी ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि मेरे जमीन में कोई काम कर रहा है जाकर देखा तो लखन मिस्त्री द्वारा कार्य किया जा रहा था तभी सभी तैयार थे हसुआ दांते के साथ तैयार थे और हमको देखते ही सभी लोग दौड़ पड़े अपना बी बचाव करते हुए डंडे से मार खाते हुए हसुआ को मैंने छीन लिया और मेरे हाथ में आ गया तभी लखन मिस्त्री के कुछ साथ में जो लोग थे वह वीडियो बनाने लगे और हमारे पति को राजकुमार राणा को मार कर जमीन पर गिरा दिया इधर रविंद्र राणा को भी मार कर बेहोश कर दिया गया तभी आनंद में चिल्लाने लगा तो आसपास के लोग बीच बचाव करते हुए सदर अस्पताल लाया गया इतना ही नहीं कुछ लोग आकर भी सदर अस्पताल में भी मारपीट करना स्टार्ट कर दिया उसे बीच प्रशासन आकर हम लोगों का जान बचाया और लड़ाई के बाद दोनो पक्षों से दर्जनों लोग घायल हुए। हल्ला सुन दोनो पछो के परिजन ने लड़ाई छोड़ा कर सभी घायलो को सदर अस्पताल लाए गया। सदर अस्पताल में उपस्थित ड्रॉ आशीष कुमार एवं ड्रॉ अजहर के द्वारा घायलों का बेहतर उपचार करते हुए बताया कि सभी खतरे से बाहर है। मामले को जानकारी मिलते ही गंभीरता पूर्वक सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और दोनो पक्षों से मामले की पूरी जानकारी लिए।
