Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » सुरक्षाबलों से टीएसपीसी नक्सलियों का भीषण मुठभेड़, लूटा गया हथियार बरामद.मुठभेड़ में एरिया कमांडर को भी लगी गोली, साथ लेकर भाग निकले नक्सली
    Chatra News

    सुरक्षाबलों से टीएसपीसी नक्सलियों का भीषण मुठभेड़, लूटा गया हथियार बरामद.मुठभेड़ में एरिया कमांडर को भी लगी गोली, साथ लेकर भाग निकले नक्सली

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : जिले के चतरा-पलामू बॉर्डर पर तड़के सुबह नक्सल विरोधी अभियान पर निकली चतरा पुलिस, सीआरपीएफ और जगुआर की संयुक्त टीम के जवानों का प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सलियों के साथ भीषण मुठभेड़ हुआ है। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को नक्सलियों के विरुद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है। हालांकि खुद पर पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। इसके बाद अभियान में शामिल सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर गहन सर्च अभियान चला रहे हैं। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों का हथियार व भारी मात्रा में सामान बरामद किया है।

    पुलिस, सीआरपीएफ व जगुआर के जवानों ने दिखाई जांबाजी, दुम दबाकर भागे नक्सली!

    एसपी राकेश रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि 15 लाख के इनामी प्रतिबंधित तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी रीजनल कमांडर आक्रमण गंझू और 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर शशिकांत उर्फ आरिफ का हथियारबंद दस्ता इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से चतरा-पलामू बॉर्डर पर भ्रमणशील है। इसके बाद चतरा पुलिस, सीआरपीएफ 190 बटालियन और झारखंड जगुआर के अधिकारियों और जवानों की संयुक्त टीम बनाकर अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। अभियान के दौरान ही अनगड़ा-केदल के बीच भैंसमारा जंगल में सुरक्षा बलों को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए जवानों ने भी तत्परता से मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। एसपी ने बताया कि खुद पर पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का लाभ उठाकर मौके से भाग निकले। इसके बाद जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर सघन सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस से लूटा गया एक .315 बोर का थ्री नॉट थ्री रायफल, एक अमेरिकन सिंगल शॉट, एक देशी बंदूक, 2 किलो बारूद, 10 पिट्ठू बैग, दवाई, मोबाइल व चार्जर समेत दैनिक उपयोग के भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है।

    घायल एरिया कमांडर की तलाश में पुलिस, घेराबंदी तेज!

    पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में दस्ते में शामिल एक एरिया कमांडर को भी गोली लगने की सूचना है। जिसे उसके साथी घायल अवस्था में अपने साथ लेकर भाग निकले हैं। नक्सली घायल एरिया कमांडर का इलाज करने का प्रयास कर रहे हैं। ईसकी सूचना पर पुलिस सभी संभावित इलाकों की भी तलाशी ले रही है।

    छह माह में दूसरा इनकाउंटर!

    गौरतलब है कि कुंदा थाना क्षेत्र के अनगड़ा इलाके में 6 माह के भीतर नक्सलियों की दूसरी बार पुलिस के साथ भीषण मुठभेड़ हुई है। करीब छह माह पूर्व भाकपा माओवादी नक्सलियों के साथ सीआरपीएफ और जिला बल के जवानों का मुठभेड़ हुआ था। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के एक जवान चितरंजन यादव को गोली लगी थी। जिनका इलाज के दौरान शहादत हो गया था। वही आज तड़के सुबह टीएसपीसी नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों का मुठभेड़ हुआ है। एसपी ने कहा है कि नक्सलियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी परिस्थिति में नक्सलियों को इलाके में पनपने नहीं दिया जाएगा।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.