
लावालौंग: प्रखंडों के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकर साहू तथा वरिष्ठ नेता संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों गांवों में अयोध्या के पूजित अक्षत का वितरण किया है। मौके पर साथ वरिष्ठ नेता सह विधायक के जिला प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह ने उक्त विषय की जानकारी देते हुए बताया कि पूजित अक्षत के साथ साथ पवित्र अयोध्या धाम का तस्वीर एवं पर्चा देकर भी लोगों को अयोध्या धाम से रूबरू कराया गया। एवं शंकर साहू ने कहा कि हम देशवासियों के लिए यह गौरव का पल है।हम सौभाग्यशाली हैं की देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामलला के मंदिर का भव्यता के साथ प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है।और रामलला अपने बाल रूप में इस भव्य मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं।हम गौरवान्वित हैं कि हम सभी देशवासी इस मनोरम दृश्य के साक्षी बनने जा रहे हैं।इसके लिए कार्यकर्ता गांव,टोलों एवं कस्बों के एक एक घरों में आगामी 22 जनवरी को दीपोत्सव के रूप में मनाने का अपील किया है।उन्होंने कहा कि भारतवर्ष के कण कण में भगवान राम विराजमान हैं।रामलला के भव्य मंदिर उद्घाटन के अवसर पर लावालौंग प्रखंड की जनता भी प्रखंड के एक एक मंदिर और एक एक घर को अयोध्या धाम बनाएँ।चारो तरफ साफ सफाई,दीपोत्सव एवं किर्तन भजन से क्षेत्र भक्तिमय हो जाएं।मौके पर विधायक के द्वारा कंबल का भी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों के बीच सैकड़ों कम्बल वितरण किया गया। उनके साथ भाजयूमो अध्यक्ष विवेक केसरी,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो जफरूद्दीन,पंचायत संयोजक अरविंद कश्यप,एससी मोर्चा अध्यक्ष विरोधी गंझू,पंचायत समिति सदस्य रीना देवी,जगदीश साहू,गिरधारी साहू,रघुनंन साहू,श्यामलाल ठाकुर,दिलीप कुमार,मोहन कुमार,विनोद मुंडा,महेन्द्र भुइयां,सबिता देवी,चेतलाल साहू समेत अन्य लोग भी उपस्थित थे।
