
गिद्धौर/चतरा : प्रखंड पदाधिकारी हरिनाथ महतो शुक्रवार को जन वितरण प्रणाली दुकान की जांच करने निकले थे।इस क्रम में नागेश्वरी देवी के जन वितरण प्रणाली दुकान की जांच को पहुंचे। जहां पर कार्डधारी मुनैजा खातून एवं रजिया खातून राशन का उठाव कर रही थी।मुनैजा खातून तीन सदस्यीय परिवार हैं। जिनका 15 किलो राशन की जगह दुकानदार द्वारा 10 किलो 600 ग्राम एवं रजिया खातून को 35 किलो की जगह 28 किलो राशन दिया गया था। यहां तक की जांच के क्रम में इलेक्ट्रॉनिक मशीन सेटिंग कर कम राशन का वितरण किया जा रहा था।राशन का वितरण कर रहे दुकान के संचालिका नागेश्वरी देवी के पुत्र विकास कुमार को सुधार लाने का निर्देश दिया।इसी बीच विकास कुमार द्वारा मेरे साथ अभद्र व्यवहार के साथ-साथ कई तरह की धमकी भी दिया है। विकास कुमार ने मुझे बर्बाद करने,24 घंटा के अंदर तबादला करने,बीडीओ सहित अन्य पदाधिकारी को खरीद लेने के साथ-साथ अन्य प्रकार की धमकियां व अभद्र व्यवहार किया है। जबकि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का भी कार्य किया है। इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिक की दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी की सूचना बीडीओ उपायुक्त,पुलिस अधीक्षक,अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया व जिला आपूर्ति पदाधिकारी को भी प्रेषित किया गया है। प्रेषित पत्र में कहा गया कि उपरोक्त कथन से पता चलता है कि यह व्यक्ति किसी न किसी रूप में गैर कानूनी कार्यों में संलिप्त है। क्योंकि पहले भी एक बार यह जेल जा चुका है। यहां तक की इसके आय के अनुपात में कहीं ज्यादा प्रॉपर्टी परिलक्षित हो रहा है।जन वितरण प्रणाली की दुकान महिला स्वयं सहायता समूह के नाम से है। परंतु पूर्णत: अपने अंडर में करके संचालित कर रहा है।कार्डधारी से कार्ड बनाने के नाम पर मुंह मांगे राशि का भी मांग करता है।और किसी भी लाभुक के द्वारा उचित राशन की मांग करने पर उसका राशन कार्ड काट देने की धमकी भी देता है।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उच्च पदाधिकारी से कठोर कार्रवाई करने की भी मांग की है।
