Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर की गई बैठक।कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दिया गया कई आवश्यक दिशा निर्देश।
    Chatra News

    26 जनवरी गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर की गई बैठक।कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु दिया गया कई आवश्यक दिशा निर्देश।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर आज उपायुक्त श्री अबु इमरान ने समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में बैठक कर कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक, राकेश रंजन समेत वरीय पदाधिकारी संग उपायुक्त ने कार्यक्रम आयोजन के हर एक बिंदु पर विचार विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिए। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस 2023 का मुख्य समारोह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में आयोजित होगी। कार्यक्रम में परेड, झंडोतोलन, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने एक एक कर सभी संबंधित अधिकारियों संग विचार विमर्श कर आवश्यक निर्देश दिया। उपायुक्त ने मुख्य कार्यक्रम स्थल के साथ साथ सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन करने हेतु निर्देशित किया। उपायुक्त ने परेड की तैयारी, झांकियों की थीम समेत अन्य विषयों पर भी कई निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में उपायुक्त द्वारा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा की साफ-सफाई, लाउडस्पीकर की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, परेड की तैयारियों, राष्ट्रगान, निरीक्षण हेतु जीप की व्यवस्था, एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था समेत अन्य के लिए संबंधित पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिया गया। वहीं गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी/कर्मी समेत अन्य को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करने को लेकर भी निर्देश दिया गया। इसके अलावे राज्य सरकार से प्राप्त होने वाले निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम में संशोधन की भी बात कही गई।बैठक में पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, सिविल सर्जन चतरा डा. जगदीश प्रसाद, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी बिनिता कुमारी, नजारत उप समाहर्ता विजय दास, जिला जन सम्पर्क कार्यालय से सहायक जन सम्पर्क पदाधिकारी सह सोशल मीडिया पब्लिसिटी ऑफिसर शशिकांत कुमार समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.