
लावालौंग/चतरा : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कटिया पंचायत के मुखिया मिसी देवी ने अपने सहयोगियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ खैवा में मकर संक्रांति को लेकर साफ-सफाई अभियान वृहत
पैमाने पर किया गया। इस सराहनीय कार्य को लेकर मुखिया प्रतिनिधि मिथलेश कुमार चौबे ने बताया कि आने वाले मकर संक्रांति को लेकर आने वाले श्रद्धालु तथा सैलानियों को देखते हुए विशेष तैयारी कर रखी गई है ताकि उन्हें किसी तरह का दिक्कत महसूस ना हो तथा मुखिया प्रतिनिधि बताया कि कि अपने परिवार के साथ आने वाले श्रद्धालु परिवार को विशेष ख्याल रखें खासकर बच्चे तथा बुजुर्गों को खाई का स्थान पर न ले जाए तथा सेल्फी को लेने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में ना डालें क्योंकि आए दिन ऐसा घटना देखने और सुनने को मिल रही है। इस सराहनीय कार्य में बसंत गंझु, सुरेन्द्र गंझु, मनोज यादव, कैलाश साव, रवि शर्मा, विक्रम यादव, संजय यादव, प्रमोद यादव तथा दर्जनों स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी अहम भूमिका निभाई।
संवाददाता, मो० साजिद
