
प्रतापपुर /चतरा : प्रखंड के टंडवा पंचायत सचिवालय के प्रांगन मे सोमवार को मुखिया किशोर यादव के नेतृत्व मे ग्रामीणो,वार्डसदस्यो,पंचायत जनप्रतिनीधियो के बीच एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया । इस ग्राम सभा मे सरकार आपके द्वार शिविर में पंचायत के विभिन्न गांवो व टोलो के गरीब व असहाय लोगो के द्वारा अबूआ आवास को लेकर आवेदन दिया गया था।मौके पर मुखिया, पंचायत समिति, वार्ड सदस्य व समाजसेवियो व बुद्धिजीविवियो के द्वारा वैसे गरीब,असहाय व विधवा का अबूआ आवास के लिए चयन किया गया जिन्हे पूर्व मे आवास का लाभ नही मिला था।और जिनका वर्तमान समय मे मिट्टी का जर्जर घर है। वही टंडवा पंचायत के मुखिया किशोर यादव ने बताया कि सरकार आपके द्वार शिविर मे कुल 1400 लोगो ने अबूआ आवास को लेकर आवेदन दिया था। जिसका नाम इस विशेष ग्राम सभा में पढ़कर सभी लोगो को सुनाया गया।एवं जिसका नाम छूट गया है उनका भी नाम जोडा जाएगा उन्होंने बताया की अबुआ आवास का लाभ कच्चे मकान में रह रहे गरीब,विकलांग एवं जरूरतमंद लोगो को दी जाएगी। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि कपिल पासवान,पूर्व जिला परिषद सदस्य अरुण यादव, उप मुखिया कमलेश यादव,चंदन दास विशाल यादव,भोला प्रजापति,अशोक यादव,समेत कई अन्य सैंकड़ो लोग मौजूद थे।
