
प्रतापपुर/चतरा : प्रतापपुर स्थित एपेक्स अकादमी के द्वारा स्कूली बच्चो को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।इस दौरान विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को प्रतापपुर से राजगीर,नालंदा,दसरथ मांझी द्वार,सहित कई ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण कराया गया।इस दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओ के द्वारा विद्यालयी बच्चो को भ्रमण कराते हुए ऐतिहासिक स्थानों का इतिहास की जानकारी दी गई।एवं मनोरंजन के लिए पिकनिक की व्यवस्था की गई।वही इस भ्रमण में विद्यालय के लगभग सैंकड़ो छात्र एवं छात्राएं सहित विद्यालय एक शिक्षक एवं शिक्षिकाए शामिल थे ।इस संबध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रघुबीर राम ने बताया की हमारे विद्यालय से प्रत्येक वर्ष शरद ऋतु की छुट्टियों पर विद्यालय के बच्चो को शैक्षणिक भ्रमण कराया जाता है।इस तरह के भ्रमण से बच्चो को ऐतिहासिक जानकारी मिल पाती है।एवं बच्चो को उत्साह भी प्राप्त होता है।इस मौके पर विद्यालय का प्रधानाध्यापक रघुबीर राम, निर्देशक उमेश कुमार,शिक्षक रोहित सिन्हा, मंटू दास, धनजय राम,रीता देवी, ममता देवी, सहित सैंकड़ों बच्चे मौजूद थे।
