Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन। सबसे ज्यादा आवेदन अबुआ आवास के लिए आए।
    Chatra News

    आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन। सबसे ज्यादा आवेदन अबुआ आवास के लिए आए।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsDecember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रतापपुर /चतरा : प्रखंड के रामपुर पंचायत सचिवालय परिसर में बुधवार को झारखंड सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का अयोजन किया।शिविर का विधिवत उद्घाटन अंचल अधिकारी नित्यानंद दास,प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार दास, रामपुर पंचायत की मुखिया महजबी प्रवीण ,मुखिया प्रतिनिधि कासिफ रजा,रामपुर पंचायत समिति सदस्य लवली देवी,मुखिया संघ के अध्यक्ष किशोर यादव,प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रकीबुल इमाम झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संजय राम,सहित अन्य गणमान्य लोगों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुखिया प्रतिनिधि कासिफ रजा ने किया ।शिविर में अबुआ आवास,अंचल विभाग,भूमि सुधार ,राशन कार्ड,जॉब कार्ड, मनरेगा, जेएसएलपीएस, बाल विकाश परियोजना,मत्स्य विभाग,वन विभाग,स्वास्थ्य विभाग,शिक्षा विभाग,एवं बैंक ऑफ इंडिया सहित कई अन्य विभागों का स्टॉल लगाया गया था। शिविर में विभिन्न विभागों से लगभग 1000 से ज्यादा आवेदन आए।सबसे ज्यादा आवेदन अबुआ आवास के लिए आए जिसमें से अधिकतर आवेदनों का निबंधन ऑन स्पॉट किया गया।शिविर को संबोधित करते हुए रामपुर पंचायत की मुखिया महजबी प्रवीण ने बताया कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का अयोजन कर सरकार जरुरतमंदों एवं ग्रामीणों को उनके घरों तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचा रही है।लोगों को इससे अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।कहा कि शिविर के माध्यम से सैंकड़ो लोगों को अबुआ आवास का आन स्पाट निबंधन किया गया तथा सैकड़ों मजदूरों का मनरेगा जॉब कार्ड का स्वीकृति की गई तथा बुजुर्गो के लिए सर्वजन पेंशन का लाभ दिया गया है।वही उन्होंने बताई की मौके पर कई लाभुको के बीच धोती साड़ी,गाय पालन,सुअर पालन,बकरी पालन,सहित घास कटीग करने की मशीन का स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।शिविर में शिक्षा विभाग द्वारा सकूली बच्चों के बीच स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया तथा बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं का गोद भराई तथा नवजात बच्चों का मुंहजुठी कराया गया।वन विभाग द्वारा लोगों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया।जेएसएलपीएस के तहत समूह की महिलाओ के बीच समूह का आईडी कार्ड सहित सब्जी किट का वितरण किया गया। मौके पर राजमो अध्यक्ष मिस्टर आलम,सिदकी मुखिया सुरेश राम,गजवा मुखिया पति अशोक यादव,सिजुआ मुखिया पति जितेंद्र दास,बरूरा मुखिया मनीष सिंह,दामोदर चंद्रवंशी,जगदीश यादव,अजीत यादव, नीरज कुमार,सहित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों सहित सभी प्रखंड कर्मी एवं अंचल कर्मी मौजूद थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने जिंदा बेटी का किया प्रतीकात्मक पिंडदान

    July 3, 2026

    Chatra News : उपायुक्त के त्वरित संज्ञान से ढेबो गांव की वृद्ध महिला को मिली राहत, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत

    July 3, 2026

    Chatra News : हाहे गांव में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

    July 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने जिंदा बेटी का किया प्रतीकात्मक पिंडदान July 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त के त्वरित संज्ञान से ढेबो गांव की वृद्ध महिला को मिली राहत, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास स्वीकृत July 3, 2026
    • Chatra News : हाहे गांव में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित July 3, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी के पेलतौल गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, नाबालिग गंभीर रूप से घायल July 3, 2026
    • Chatra News : ओझा गुनी के चक्कर में हुई आठ वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मातम July 2, 2026
    • Chatra News : आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में धूमधाम से मनाया गया नेशनल डॉक्टर डे July 1, 2026
    • Chatra News : धरना के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता की बिगड़ी तबीयत,सदर अस्पताल के आईसीयू में किया गया भर्ती July 1, 2026
    • Chatra News : भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश मार्च: कालीचरण यादव की गिरफ्तारी पर शहर में हंगामा July 1, 2026
    • Chatra News : लमटा स्वास्थ्य केंद्र के समीप मांस पकाने और शराबखोरी से लोग परेशान July 1, 2026
    • Chatra News : राष्ट्रीय अंबेडकर सेवा समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित June 30, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.