

चतरा डी ए वी नेशनल स्पोर्ट्स के तत्वाधान में विभिन्न स्पर्धाओं में सफल बच्चो को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में चतरा के सिविल एस डी ओ श्री उरांव जी ने बच्चों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्राचार्य श्री सैयद एजाज अहमद ने बताया कि डी ए वी विद्ययाल में प्रतिवर्ष नेशनल स्पोर्ट्स का अयोजन किया जाता है। पहले कई विद्यालयों का क्लस्टर बनाया जाता है। फिर जोनल और अंत में बच्चे नेशनल खेलने जाते है।क्लस्टर लेवल पर बच्चे डी ए वी तेनुघाट, डी ए वी धनबाद गए थे। जोनल लेवल पर बच्चे डी ए वी हजारीबाग एवम डी ए वी रांची गए थे। उन्होंने बताया कि इसमें लाखो रुपए खर्च होते है । इस तरह के आयोजन से बच्चे संयम और अनुशासन सीखते है और खेल की भावना का विकाश होता है। योगा में हिमांशु,प्रिंस, प्रियांशु युग राज,रागिनी,पूर्वी,पल्लवी,तान्या एवाम ।दीपिका ने भाग लिया और विद्यालय के लिए सिल्वर मेडल प्राप्त किया। चेस गर्ल्स में अतिथि,कुमारी प्राची,श्रद्धांजलि,वन्दन्या आर्या,एवम श्रृष्टि कुमारी ने विद्यालय के लिए सिल्वर मेडल जीता। टेबल टेनिस में अभिषेक ,अमित,नैतिक,वैभव विश्वास और तुषार सिन्हा ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। ताइक्वांडो में रोशन कुमार , और अभय ने गोल्ड सागर, राजवीर और दिव्यम ने सिल्वर मेडल तथा पार्थ,कुमार आर्यन,अनुपमा,आराध्या,सौम्या,ने ब्रॉन्ज मेडल लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया। कबड्डी गर्ल्स में कशिश,रोमी ऐंजल, अशमा नंदी,रिया प्रिया,समीक्षा गुप्ता, संस्कृति कुमारी,प्राची आर्य,श्रृष्टि कुमारी, बीना कुमारी,सुकृति सुमन अपराजिता, एवम तनिषा ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। कबड्डी बॉयज में शिवम,अभिषेक,प्रत्युष,अर्पित,बबलू,अनुभव, असरुद्दीन, पियूष, निशांत,एवम तनिश ने विद्यालय के लिए गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। प्राचार्य महोदय ने जानकारी दी कि ताइक्वांडो में अभय और रोशन नेशनल खेलने पानीपत तथा स्विमिंग में प्रिंस नोएडा के लिए रवाना होंगे। एसडीओ सर ने सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं दी एवम मंगल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने बचपन को याद करते हुए कहा कि जब हम लोगो को खेल, व्यायाम ,पेंटिंग, डांस आदि के लिए कहा जाता था तो लगता था कि इससे समय की बरबादी होगी लेकिन आज लगता है की हमने बहुत बड़ी चीज को दी है जिसका मलाल हमे आज भी है । आप लोगों को जब भी ऐसा अवसर मिले जरूर पार्टिसिपेट करे। नेशनल खेलने जाने वाले बच्चों को अग्रिम बधाई दी।
