Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » सरकार आपके द्वार के तीसरे चरण के जिले में संचालन को लेकर उपायुक्त श्री अबु इमरान ने बैठक की,15 नवम्बर से 29 दिसंबर तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा
    Chatra News

    सरकार आपके द्वार के तीसरे चरण के जिले में संचालन को लेकर उपायुक्त श्री अबु इमरान ने बैठक की,15 नवम्बर से 29 दिसंबर तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण राज्य समेत जिले में भी संचालित होनेवाली आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार के  तीसरे चरण का कार्यक्रम दिनांक-15 नवम्बर से  29 दिसम्बर 2023 तक संचालित की जायेगी।इसे लेकर उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर और वार्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन कर राज्य सरकार के विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजनों को दिया जायेगा। साथ ही उन्होने कहा कि अर्हता प्राप्त सभी व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं के लाभ से अच्छादित किया जायेगा। उन्होने कहा कि इस दौरान सभी पंचायतों में आवश्यक रूप से एक शिविर का आयोजन किया जायेगा। साथ ही साथ विभिन्न जगहों पर भी विशेष शिविरों का आयोजन किया जायेगा। शिविरों में लाभ देने के साथ-साथ सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जायेगी। साथ ही लोगों के समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त करते हुए उनका त्वरित ऑन स्पॉट निष्पादन भी किया जायेगा।उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों से अबुआ आवास योजना, बिरसा सिंचाई कूप योजना, जाति, आय, जन्म, मृत्यु, दिव्यांगता प्रमाण पत्र,  राजस्व से जुड़े मामले जैसे मयूटेशन, भूमापी, लगान रसीद तथा ऑनलाईन रिकार्ड में सुधार करने से संबंधित मामले, आयुष्मान कार्ड, सामुदायिक वन पट्टा (सीएफआर) और व्यक्तिगत वन पट्टा (आईएफआर) के लिए संबंधित एफआरसी के आवेदन,आम जनों से सामाजिक-आर्थिक बुनियादी जरूरतों से जुड़े परियोजनाओं के लिए आवेदन लिए जायेंगे। इसके साथ-साथ सर्वजन पेंशन, सावित्री बाई फुले बालिका समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, आधार कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, श्रम विभाग अंतर्गत श्रमाधान पोर्टल पर प्रवासी श्रमिक पंजीकरण के वर्तमान स्थिति की जानकारी भी उपयुक्त ने विभागीय पदाधिकारियों से लेते हुए कार्य मे गति देने का निदेश दिया। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास समेत अनेक विभागीय जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    भव्य तरीके से मना विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक नृत्य-गीत से सजी सांस्कृतिक संध्या सीताराम सायल बगीचा में उमड़ा जनसैलाब

    August 9, 2026

    Chatra News : पीएम श्री योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर भुवनेश्वर रवाना हुए 30 विद्यार्थी,पूजा-अर्चना के बाद प्रिंसिपल व एसएमसी अध्यक्ष ने बस को दिखाई हरी झंडी

    August 9, 2026

    Chatra News : 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तैयारियां पूरी

    August 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • भव्य तरीके से मना विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक नृत्य-गीत से सजी सांस्कृतिक संध्या सीताराम सायल बगीचा में उमड़ा जनसैलाब August 9, 2026
    • Chatra News : पीएम श्री योजना के तहत शैक्षणिक भ्रमण पर भुवनेश्वर रवाना हुए 30 विद्यार्थी,पूजा-अर्चना के बाद प्रिंसिपल व एसएमसी अध्यक्ष ने बस को दिखाई हरी झंडी August 9, 2026
    • Chatra News : 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, तैयारियां पूरी August 8, 2026
    • मॉडल स्कूल में चौथी बार चोरी की कोशिश,लैब कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास, प्रहरियों की सतर्कता से चोर नाकाम August 7, 2026
    • आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान August 7, 2026
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.