Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में पार्किंग लगाए जाने का हजारीबाग सदर विधायक तक पहुंची बात, उन्होंने जताया अपना विरोध, कहा अस्पताल परिसर में पार्किंग लगाया जाना  अव्यावहारिक
    Hazaribagh News

    हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में पार्किंग लगाए जाने का हजारीबाग सदर विधायक तक पहुंची बात, उन्होंने जताया अपना विरोध, कहा अस्पताल परिसर में पार्किंग लगाया जाना  अव्यावहारिक

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हज़ारीबाग : किसी भी शहर का जिला अस्पताल एक ऐसा जगह होता है जहां जिले और जिले के बाहर के ऐसे जरूरतमंद परिवार के मरीज अपना इलाज कराने आते हैं जो निजी अस्पतालों में इलाज कराने में सक्षम नहीं होते। अधिकतर गरीब तबके के लोग सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने आते हैं। ऐसे में हजारीबाग के जिला अस्पताल सह हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर के कई जगहों को पार्किंग क्षेत्र में तब्दील कर नगर निगम द्वारा पार्किंग वसुली किया जाना अव्यावहारिक और अमानवीय है। इससे पूर्व नगर निगम द्वारा हजारीबाग झील पर पार्किंग जोन बनाया गया था जिसका पुरजोर विरोध हुआ तो इसे बंद किया गया । हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि सह अस्पताल में लगातर सक्रियता से जरूरतमंदों की मदद में जुटे रहे वाले रंजन चौधरी ने इसकी पुरी जानकारी पार्टी के कार्यों से छत्तीसगढ़ में कार्यरत हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल को दी तो विधायक मनीष जायसवाल ने हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में हजारीबाग नगर निगम द्वारा पार्किंग क्षेत्र बनाए जाने और पार्किंग शुल्क वसूली करने के निर्णय को अव्यावहारिक और अमानवीय बताया। विधायक मनीष जायसवाल ने इसका पुरजोर विरोध करते हुए कहा की यहां लोग अपने दर्द को लेकर आते हैं और ऐसे में उनसे पार्किंग वसूली किया जाना पूरी तरह अव्यावहारिक है। उन्होंने बताया की यहां पार्किंग लगाए जाने के बाद बाज़ार करने आने वाले लोग भी अपनी गाड़ियों को यहां पार्किंग करेंगे ऐसे में इलाज कराने आने वाले मरीज और उनके परिजनों के साथ एम्बुलेंस को भी प्रवेश और निकासी में भारी समस्या और परेशानी का सामना करना पड़ेगा। विधायक मनीष जायसवाल ने बताया की ऐसे ही अस्पताल परिसर में जगह का घोर अभाव है और परिसर में निगम द्वारा पार्किंग बनाई जाने के बाद अस्पताल के इलाज में भी प्रभाव पड़ेगा और जरूरतमंद मरीजों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने मेडिकल कॉलेज अस्पताल की प्रसाशक और नगर आयुक्त से तत्काल इस निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए इसे निरस्त करने की मांग की है साथ ही चेताते हुए
    यह भी कहा की अगर अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके परिजनों को तत्काल इससे राहत नहीं दी गई तो छत्तीसगढ़ से लौटने के बाद इस पर आंदोलन की रूप-रेखा तैयार की जायेगी ।

    हजारीबाग संवाददाता : आशीष यादव

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका !

    February 3, 2026

    Hazaribagh, jharkhand : खिरगांव में मस्जिद-ए-ताजुश्शरिया का भव्य उद्घाटन, आस्था और एकता का संदेश,टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय लोग रहे मौजूद, मस्जिद बनेगी क्षेत्र का आध्यात्मिक केंद्र

    January 31, 2026

    10वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत निर्माण में योगदान का किया आह्वान

    December 23, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Jharkhand,चतरा नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026: अध्यक्ष पद हेतु 22 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, 22 वार्डों से 91 अभ्यर्थियों ने दाखिल किए पर्चे February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़ : विश्व कैंसर दिवस पर जिला सदर अस्पताल चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित February 4, 2026
    • ब्रेकिंग न्यूज़:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर चतरा कॉलेज में बनाए गए वज्रगृह, डिस्पैच सेंटर व मतगणना केंद्र का उपायुक्त ने किया निरीक्षण February 4, 2026
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.