Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » बीएड कॉलेज मे स्वीप के तहत् मतदाता जागरूकता साक्षरता कार्यक्रम
    Hajaribag News

    बीएड कॉलेज मे स्वीप के तहत् मतदाता जागरूकता साक्षरता कार्यक्रम

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग :-स्वामी धर्मबंधु शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, मुकुंदगंज,डेमोटांड में स्वीप कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय मतदाता जागरूकता सह साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस सुलोचना मीणा, जिला जनसंपर्क पदाधकारी पंचानन उराँव, एपीआरओ परिमल कुमार, जिला निर्वाचन कार्यालय में कार्यरत हेल्प डेस्क मैनेजर मनीष मनोरंजन सोरेन, चंचल कुमार, राजेश पंडित, सूरज कुमार, कॉलेज के आईक्यूएसी कोडिनेटर डा मुंशीलाल यादव, सहायक प्राध्यापक सहित नोडल शिक्षक धनञ्जय कुमार, संयोजक मनोज कुमार, कैंपस एम्बेसडर संदीप कुमार यादव एवं शशिकांत प्रमुख रूप से मौजुद थे। कॉलेज सभागार में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग सौ प्रशिक्षु की उपस्थिति में ईएलसी किट के माध्यम से खेल-खेल में प्रशिक्षु को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम विलोपन, मतदाता सूची में किसी भी प्रकार के त्रुटी सुधार, आधार लिंक करने हेतु विभिन्न प्रपत्रों एवं वोटर हेल्प लाइन ऐप/वोटर सर्विस पोर्टल के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।
    इस दौरान क्विज प्रतियोगता के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया से सम्बन्धित प्रश्न विद्यार्थियों से किया गया। क्विज में प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
    डीपीआरओ पंचानन उरांव ने उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत् मतदाताओं को शिक्षित और जागरूक करने के लिए एक प्रयास है। स्वीप के अंर्तगत विभिन्न कार्यों और गतिविधियों के माध्यम से लोगों को वोटिंग की महत्वपूर्णता समझाने, मतदान करने के तरीके को समझाने और उन्हें चुनावी प्रक्रिया में भागीदार बनाने का प्रयास किया जाता है।
    स्वीप कार्यक्रम चुनावी जागरूकता को बढ़ावा देने, विकल्पक मतदान करने के लिए मतदाताओं को प्रोत्साहित करने और वोटिंग प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने में मदद करता है। इस दौरान सहायक समाहर्ता सुलोचना मीणा ने सभी सफल प्रतिभागियों को स्वीप टीम के द्वारा उपहार सम्मानस्वरूप दिया ।
    उन्होंने आगामी चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी करने हेतु कॉलेज के विद्यार्थियों को मतदाता शपथ दिलाया ।

    संवाददाता:-आशीष यादव

    हजारीबाग
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    मदरसा फैजाने रसूल में 8 नवंबर को होगी अहम बैठक, समाज के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी बाजार थाना प्रभारी भी होंगे शामिल; नशे के कारोबार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुटता पर होगा जोर।

    November 7, 2026

    चौपारण को मिला हैंडलूम-पावरलूम गारमेंट्स खरीदारी का नया ठिकाना

    October 12, 2026

    हजारीबाग में दिखा हुनर का जोश, स्टार इंडिया सीजन-2 के ऑडिशन में उमड़ी प्रतिभाओं की भीड़,चयनित प्रतिभागियों की सूची जल्द होगी जारी, 22 नवंबर को रांची में होगा फाइनल कार्यक्रम

    September 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लंबे समय से फरार NDPS कांड का आरोपी रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया November 8, 2026
    • निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा लावालौंग मंडल ने किया पुतला दहन November 7, 2026
    • मदरसा फैजाने रसूल में 8 नवंबर को होगी अहम बैठक, समाज के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी बाजार थाना प्रभारी भी होंगे शामिल; नशे के कारोबार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुटता पर होगा जोर। November 7, 2026
    • किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं November 6, 2026
    • पत्नी से अवैध संबंध का शक बना जानलेवा, दोस्त को नदी किनारे बुलाकर डंडे-पत्थर से कूचा—बुदल गंझू की मौत ने हिला दिया इलाका November 6, 2026
    • तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ,जागरूकता पंपलेट का विमोचन, समाहरणालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान एवं दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना November 6, 2026
    • निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा November 6, 2026
    • खुशियों के त्योहार के बीच तपेज मार्ग पर मौत का ठिकाना: सड़क में पड़ा पेड़ बना बड़े हादसे का खतरा November 6, 2026
    • लावालौंग में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भराठी बंदूक समेत बारूद बरामद November 5, 2026
    • अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट November 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.